[ad_1]
नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री में जो एक्टर आज हिट फिल्में दे रहा है वो कल भी अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगा ये कोई नहीं जानता. आज हिट देने वाला कल फ्लॉप भी हो सकता है. कुछ एक्टर तो बड़ी हिट देने के बाद भी फिल्मी दुनिया से गायब हो जात हैं. ऐसा ही कुछ साल 1991 में डेब्यू करने वाले एक्टर के साथ हुआ. एक गलती ने एक्टर का पूरा करियर बर्बाद कर दिया था.
यूं तो इंडस्ट्री के कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने 90 के दशक में अपने दमदार किरदारों से अपनी अलग पहचान बनाई थी. लेकिन इन्हीं में से एक हरीश कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करते ही ऐसी धाक जमाई कि वह रातोंरात स्टार बन गए थे. उन्होंने ना सिर्फ हिंदी फिल्मों में बल्कि तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम कर अपने टैलेंट का जलवा बिखेरा. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने करिश्मा कपूर संग डेब्यू करके कई बड़े हीरो को सीधी टक्कर दी थी. लेकिन एक गलती ने एक्टर का बना बनाया करियर बर्बाद कर दिया था. एक झटके में वह गुमनामी के अंधेंरे में खो गए.
मनोज कुमार के सामने जब फूट-फूट रोया सुपरस्टार, खुद छोड़नी पड़ी थी आइकोनिक फिल्म, ‘बोले- मजबूर हूं…’
करिश्मा कपूर संग डेब्यू कर बना सुपरस्टार
जिस एक्टर के बारे में हम आपको बता रहे हैं वो है साल 1991 में करिश्मा कपूर के अपोजिट डेब्यू करने वाले हरीश कुमार. एक्टर ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बतौर लीड हीरो एंट्री की थी. उस दौरान एक्टर की उम्र महज 15 साल थी. इस फिल्म ने करिश्मा और हरीश कुमार दोनों को ही रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. पहली फिल्म के बाद हरीश को कई फिल्मों के ऑफर मिले. उनकी कई फिल्म सुपरहिट भी रही. इनमें जिसमें ‘कुली नंबर 1’ और ‘तिरंगा’ शामिल हैं. लेकिन देखते ही देखते वह एक्टिंग की दुनिया से गायब हो गए.
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की करियर की शुरुआत
हरीश कुमार ने महज 4 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1979 से लेकर 1987 तक वह 19 फिल्मों में काम किया. मशहूर प्रोड्यूसर डी रामनायडू ने साल 1991 में ‘प्रेम कैदी’ नाम की फिल्म बनाई और इसमें हरीश कुमार को बतौर हीरो कास्ट कर लिया. वहीं, हीरोइन थीं करिश्मा कपूर. ये दोनों सितारों की पहली फिल्म थी. पर्दे पर करिश्मा और हरीश की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था.
फिल्म ‘इंतकाम (2001)’ के बाद हरीश लाइमलाइट से दूर हो गए थे.
एक हादसे में बर्बाद हुआ बना बनाया करियर
एक्टिंग के दौरान ही हरीश कुमार का वजह काफी बढ़ने लगा था. जिसका सीधा असर उनके काम पर भी हो रहा था. इसी बीच उनकी रीढ़ की हड्डी में भी परेशानी होने लगी. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया कि वह बेड से उठ ही नहीं पाए. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डॉक्टर्स ने हरीश को बताया था कि बचपन में उन्हें स्पाइल इंजरी हुई थी और उसी वजह से वह स्लिप डिस्क का शिकार हो गए. इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें एक्टिंग से दूरी बनाने की सलाह दी और देखते ही देखते वह एक्टिंग की दुनिया से गुमनामी के अंधेरे में खो गए.
बता दें कि एक्टर ने साल 2011 में फिल्म ‘नॉटी @40’ से कमबैक भी किया. इसके बाद 2012 में वह गोविंदा के साथ भी फिल्म ‘चार दिन की चांदनी’ में नजर आए. लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं और उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दियास और पूरी तरह इंडस्ट्री से गायब हो गए.
.
Tags: Entertainment Special, Karishma Kapoor
FIRST PUBLISHED : December 14, 2023, 09:01 IST
[ad_2]
Source link