[ad_1]
![]()
मुंबई: फिल्म ‘एनिमल’ के आखिर में एक सीन में रणबीर कपूर एक गुरसिख पर सिगरेट का धुआं छोड़ते नजर आ रहे हैं और एक अन्य सीन में गुरसिख की दाढ़ी पर चाकू रखा गया है। अब इस सीन को लेकर बबाल शुरू हो गया है। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर फिल्म में सिखों को लेकर विवादित सीन हटाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें
खबरों के मुताबिक, संगठन ने पत्र में चेतावनी दी है कि अगर फिल्म से सिखों को लेकर विवादित सीनों को नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में सिख संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा ‘एनिमल’ फीमेल के फेमस गीत ‘अर्जुन वैली’ पर भी ऐतराज जताते हुए स्टूडेंट फेडरेशन की तरफ से इन सारे सीन्स पर सेंसर बोर्ड से एक्शन लेने के लिए अपील की गई है।
#Kashmir Song Out Today at 9pm🏔️❤️#AnimalInCinemasNow #AnimalTheFilm #AnimalHuntBegins #BloodyBlockbusterAnimal @AnimalTheFilm @AnilKapoor #RanbirKapoor @iamRashmika @thedeol @tripti_dimri23 #MananBhardwaj @shreyaghoshal @KuttiKalam @manojmuntashir @imvangasandeep… pic.twitter.com/CGRe1uuH0v
— Animal The Film (@AnimalTheFilm) December 8, 2023
करनैल सिंह ने मीडिया को बताया कि, ‘फिल्म में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के द्वारा गाए गए पारंपरिक ऐतिहासिक गीत को फिल्म में गुंडागर्दी और गैंगवॉर के लिए प्रयोग किया जा रहा है। वो सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है।’ जहां एक तरफ सिख कम्युनिटी ‘एनिमल’ फिल्म के गाने ‘अर्जन वैली’ को लेकर आपत्ति जता रहा है। वहीं ओवरसीज में ये गाना धूम मचा रही है, जिसका असर इसके कारोबार पर भी साफ दिख रहा है।
#Animal is SENSATIONAL… Packs an EXTRAORDINARY TOTAL in Week 1…
⭐️ Third biggest *7 days* of all time.
⭐️ Biggest *7-day* total for a film released on non-holiday.
⭐️ Biggest *7-day* total for a film that faced a clash with another film.
⭐️ Highest grossing ‘A’ certified film.… pic.twitter.com/4YcQiC2NcH— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2023
‘एनिमल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 700 करोड़ रुपये के पार हो चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एनिमल रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 2018 में आई फिल्म ‘संजू’ ने दुनिया भर में 586 करोड़ रुपये की कमाई की थी, तो ब्रह्मास्त्र ने 410 करोड़ रुपये की कमाई की। जानकारी के अनुसार ‘एनिमल’ ने 63 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 338.85 करोड़ रुपये रहा। 9वें दिन तक फिल्म ने 660 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया और भारत की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
[ad_2]
Source link
