Dilip Kumar Birth Anniversary | दिलीप कुमार के बर्थ एनिवर्सरी पर धर्मेंद्र ने किया इमोशनल पोस्ट, ‘साहेब की याद आती है!’

[ad_1]

Loading

नवभारत मनोरंजन डेस्क: हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की आज 101वीं जयंती है। इस मौके पर सिनेप्रेमी दिलीप कुमार को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। इस दौरान पर अभिनेता धर्मेंद्र ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दिलीप कुमार के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार किया है।

इमोशनल हुए धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिलीप कुमार की तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘हमारे बाद इस महफिल में अफसाने बयां होंगे…बहारें हमको ढूंढेंगी..ना जाने हम कहां होंगे।’ इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने दिलीप साहब की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘आज हमारे दिलीप साहब की सालगिरह है, बहुत याद आती है इनकी!’

दिलीप साहब से जुड़ा एक किस्सा

जब धर्मेंद्र को पहली बार अवॉर्ड मिला तो उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा था कि, ‘वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। कभी-कभी उन्हें लगता है कि वह दोनों एक ही मां की कोख से पैदा क्यों नहीं हुए… यह सुनकर दिलीप कुमार धर्मेंद्र को गले लगाकर चूम लेते हैं।’

यह भी पढ़ें

धर्मेंद्र के आइडल थे दिलीप साहब

बता दें कि धर्मेंद्र दिलीप कुमार को अपना आइडल मानते हैं। कई बार उन्होंने खुलकर कहा भी है कि, ‘दिलीप कुमार को फिल्म शहीद में देखने के बाद ही उन्हें फिल्मों में आने का ख्याल आया।’ बता दें कि 7 जुलाई 2021 को दिलीप साहब का निधन हो गया था। वह लंबे वक्त से बिमार चल रहे थे। 98 की उम्र में दिग्गज कलाकार ने अपनी आखिरी सांसें ली थीं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *