[ad_1]
दिलीप कुमार और राज कपूर भले दोस्त थे, लेकिन उनके बीच सगे भाइयों जैसा प्यार था. वे एक-दूसरे के साथ अपने ऐसे सीक्रेट भी साझा करते थे, जिसका जिक्र उन्होंने कभी अपने परिवार के सदस्यों के साथ नहीं किया, लेकिन करियर की बात करें, तो दोनों ने साथ में सिर्फ एक फिल्म की, जो आजादी से पहले रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अंग्रेज भी कालजयी लव ट्रायंगल पर फिदा हो गए थे, जिसका असर दिलीप कुमार और राज कपूर की निजी जिंदगी पर भी रहा. फिल्म में लता मंगेशकर और शमशाद बेगम का गाया एक गाना 75 साल बाद भी मशहूर है.
01
नई दिल्ली: 1949 की फिल्म ‘अंदाज’ एकमात्र फिल्म है, जिसमें दिलीप कुमार और राज कपूर नजर आए थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसे महबूब खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में नरगिस, दिलीप कुमार और राज कपूर का लव ट्रायंगल दिखाया गया है, जिसने तीनों की निजी जिंदगी पर भी गहरा असर डाला था.
02

‘अंदाज’ उस दौर की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म थी, जिसका रिकॉर्ड उसी साल आई फिल्म ‘बरसात’ ने तोड़ दिया था. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने फिल्म को खूब सराहा. फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों तक खिंची चली आई थी.
03

‘अंदाज’ में दिखाया गया है कि नीना (नरगिस) एक अमीर बाप की बिगड़ैल बेटी है, जिसे एक दिन दिलीप (दिलीप कुमार) नाम का लड़का एक भारी मुसीबत से बचाता है. दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है और दिलीप अक्सर नीना के घर आना-जाना करने लगता है, जो लड़की के बाप को पसंद नहीं आता.
04

दिलीप, नीना के बर्थडे पर उसे अपने दिल की बात बताना चाहता है, लेकिन उसी दिन लड़की के पिता को हार्ट अटैक आ जाता है और दिलीप उनके बिजनेस के साथ उनकी भी देखभाल करने लगता है. (फोटो साभार: Instagram@nargis_fatima_rashid)
05

दिलीप अपने दिल की बात कह पाता, उससे पहले नीना का मंगेतर लंदन से लौटता है और दोनों आखिरकार शादी कर लेते हैं. दिलीप, नीना की शादी के दिन अपने जज्बात बयां करता है, जिससे नीना हैरान रह जाती है, क्योंकि वे उसे हमेशा अपना दोस्त मानती थीं. (फोटो साभार: Instagram@nargis_fatima_rashid)
06

फिल्म की लव स्टोरी आखिर में ऐसा मोड़ लेती है, जिसे देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ जाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि दिलीप और राज कपूर असल जिंदगी में भी नरगिस को पसंद करते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने राज कपूर को ही प्यार किया, हालांकि उनसे शादी करने का ख्वाब अधूरा ही रहा. फिल्म में कुल 10 गाने हैं. इनमें लता मंगेशकर और शमशाद बेगम का गाया गाना ‘डर न मोहब्बत कर ले’ बहुत लोकप्रिय हुआ था. (फोटो साभार: Instagram@nargis_fatima_rashid)
अगली गैलरी
[ad_2]
Source link
