Junior Mehmood Health Update | बीमार जूनियर महमूद से मिलने जीतेंद्र के साथ पहुंचे सचिन, जॉनी लीवर भी थे साथ

[ad_1]

Loading

मुंबई : अभिनेता जीतेंद्र (Jeetendra ) और सचिन पिलगांवकर (Sachin Pilgaonkar ) ने चरित्र अभिनेता जूनियर महमूद से यहां उनके आवास पर मुलाकात की, जिन्हें चौथे चरण का पेट वाला कैंसर है। कहा जा रहा है कि जब अभिनेता जीतेंद्र वहां पहुंचे तो वह साथी कलाकार की हालत देख भावुक हो गए। उनके साथ अभिनेता जॉनी लीवर (Johnny Lever) भी मौजूद थे।  

जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद है। उन्हें ‘कारवां’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, जूनियर महमूद के अभिनेताओं से मिलने की इच्छा जताने के बाद जीतेंद्र मंगलवार को उनके घर गए। दोनों ‘सुहाग रात’ और ‘कारवां’ सहित कई फिल्मों में पर्दे पर साथ दिखे थे।  

सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों के अनुसार, 81 वर्षीय जीतेंद्र वहां पहुंचने पर भावुक हो गए। उनके साथ अभिनेता जॉनी लीवर  भी थे। पिलगांवकर ने भी मंगलवार को जूनियर महमूद से उनके आवास पर मुलाकात की और बाद में इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट कर अपने फॉलोअर से उनके बचपन के दोस्त के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहा।

पिलगांवकर ने पोस्ट किया, ‘‘मैं आप सभी से मेरे बचपन के दोस्त जूनियर महमूद के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं जो एक घातक बीमारी से पीड़ित है। मैंने कुछ दिन पहले उनके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की थी और आज उन्हें देखने गया लेकिन वह सो रहे थे। उनका उपचार जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके बेटे और जॉनी लीवर के संपर्क में हूं।”

यह भी पढ़ें

जूनियर महमूद ने बाल कलाकार के रूप में ‘मोहब्बत जिंदगी है’ (1966) और ‘नौनिहाल’ (1967) से शुरुआत की। 1968 की फिल्म ‘सुहाग रात’ में एक साथ अभिनय करने के बाद (दिवंगत) हास्य कलाकार महमूद ने उन्हें जूनियर महमूद नाम दिया था। जॉनी लीवर ने तीन दिसंबर को पीटीआई-भाषा को बताया था कि जूनियर महमूद को पेट के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला है। उन्होंने कहा, ‘‘वह पेट के कैंसर से पीड़ित हैं। उनका स्वास्थ्य थोड़ा जटिल है। मैं नियमित रूप से उनके संपर्क में था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जिक्र नहीं किया। मैं उनसे डेढ़ महीने पहले मिला था।”  

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझे उनके एक करीबी सहयोगी ने बताया कि वह दस दिन से अस्वस्थ हैं और तरल पदार्थ का सेवन कर रहे हैं और उन्हें कैंसर है। तभी मैं उनसे मिला और मुझे बताया गया कि उन्हें चौथे चरण का पेट का कैंसर है।” जॉनी लीवर के मुताबिक, ”जूनियर महमूद का यहां परेल स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है। लेकिन फिलहाल वह घर पर हैं।”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *