India vs Australia 4th T20 Match Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में भारत ने 50 रन बनाए। भारत के लिए चौथे मैच में रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 46 रन बनाए।
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही। ट्रेविस हेड और जोश फिलिपे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। जोश 7 गेंद में 8 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। कुछ देर बाद ट्रेविस हेड भी पवेलियन लौटे। हेड ने 16 गेंद में 31 रन बनाए। एरोन हार्डी को अक्षर ने क्लीन बोल्ड किया। बेन 19 रन ही बना सके।
इससे पहले भारत को यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले तीन ओवर सिर्फ यशस्वी ने खेले। भारत ने शुरुआत 6 ओवर में एक विकेट खोकर 50 रन बनाए। यशस्वी 28 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस कमाल नहीं दिखा सके और 8 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक रन ही बना सके। ऋतुराज 28 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जितेश और रिंकू ने पारी को संभाला। जितेश 19 गेंद में 35 रन की दमदार पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने 29 गेंद में 46 रन की पारी खेली।
IND vs AUS 4th T20I Live Cricket Score
India vs Australia 4th T20I Live Hindi Commentary
India vs Australia 4th T20I Match LIVE Update
IND- 174/9 (20)
AUS- 135/7 (18)
10:24 PM India vs Australia Live Score– ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में सात विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 12 गेंद में 40 रन चाहिए।
10:15 PM India vs Australia Live Score– दीपक चाहर ने एक बार फिर भारत को सफलता दिलाई है। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को कैच आउट करवाया। शॉर्ट 19 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए।
10:04 PM India vs Australia Live Score– विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड 20 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। दीपक चाहर ने उन्हें कैच आउट करवाया।
10:01 PM India vs Australia Live Score– तेज गेंदबाज दीपक चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 70 से कम रन चाहिए।
9:50 PM India vs Australia Live Score– ऑस्ट्रेलिया ने 12वें ओवर में मैकडर्मट को क्लीन बोल्ड किया। मैकडर्मट 22 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए।
9:38 PM India vs Australia Live Score– ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए यहां से 60 गेंद में 100 रन चाहिए।
9:28 PM India vs Australia Live Score– अक्षर पटेल ने हार्डी को क्लीन बोल्ड कर दिया है। हार्डी आठ रन ही बना सके।
9:16 PM India vs Australia Live Score– अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने मैथ्यू वेड को कैच आउट करवाया है। मैथ्यू ने 16 गेंद में 31 रन बनाए।
9:09 PM India vs Australia Live Score– रवि बिश्नोई ने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया है। जोश फिलिपे 8 रन बनाकर आउट हुए।
9:02 PM India vs Australia Live Score– ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम ने दो ओवर में बिना विकेट गंवाए 18 रन बना लिए हैं।
8:38 PM India vs Australia Live Score– भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं। आखिरी ओवर में भारतीय टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी।
8:32 PM India vs Australia Live Score– अक्षर पटेल अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने छठा विकेट गंवाया।
8:26 PM India vs Australia Live Score– भारत का 19वें ओवर में पांचवां विकेट गिरा है। जितेश 19 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया।
8:22 PM India vs Australia Live Score– भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। रिंकू 46 और जितेश 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:10 PM India vs Australia Live Score– जितेश शर्मा ने शुरुआती कुछ गेंद पर बड़े शॉट खेलकर तेजी से रन गति को बढ़ाया है। भारत ने 129 रन बना लिए हैं।
8:04 PM India vs Australia Live Score– सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 28 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। संघा ने उन्हें कैच आउट करवाया।
8:02 PM India vs Australia Live Score– भारत ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। ऋतुराज और रिंकू के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
7:54 PM India vs Australia Live Score– ऋतुराज गायकवाड़ 19 और रिंकू सिंह 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं।
7:42 PM India vs Australia Live Score– भारत ने लगातार ओवरों में दो विकेट गंवाए हैं। श्रेयस अय्यर 7 गेंद में आठ रन और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए।
7:30 PM India vs Australia Live Score- यशस्वी जायसवाल 28 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत का पहला विकेट 50 के स्कोर पर गिरा।
7:25 PM India vs Australia Live Score- ऋतुराज गायकवाड़ 8 गेंद में 7 और यशस्वी जायसवाल 27 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:20 PM India vs Australia Live Score- भारत ने 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। पावरप्ले में गायकवाड़ ने ज्यादा गेंद खेली है।
7:03 PM India vs Australia Live Score- भारतीय पारी की शुरुआत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर हार्डी ने डाला और इसमें सिर्फ एक रन भी नहीं बना।
6:40 PM India vs Australia Live Score- दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, अवेश खान, मुकेश कुमार
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर सांघा
6:32 PM India vs Australia Live Score- ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी है।
6:22 PM India vs Australia Live Score- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे मैच में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।
रायपुर में भी ओस की भूमिका अहम होगी और टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा । इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी में गीली गेंद से जूझना होगा।
6:02 PM India vs Australia Live Score- चौथे मैच मेंं दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरेंगी। भारतीय टीम में दो बदलाव हो सकता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में 2-3 बदलाव होने की उम्मीद है।
5:32 PM India vs Australia Live Score- चौथे मैच में श्रेयस अय्यर वापसी करेंगे, जो वनडे विश्वकप के बाद ब्रेक पर थे। वह तिलक वर्मा के स्थान पर टीम में आएंगे। श्रेयस विश्व कप के दौरान शानदार फॉर्म में थे।
4:45 PM India vs Australia Live Score- भारत के युवा बल्लेबाजों यशस्वी, ईशान किशन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जरूरत के समय अच्छी पारियां खेली हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे मैच में 57 गेंद में 123 रन बनाए।
4:16 PM India vs Australia Live Score- भारत के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय है। प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवरों में 68 और आखिरी ओवर में 21 रन दे डाले। दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है और वह नयी गेंद से उपयोगी साबित हो सकते हैं। वहीं एक मैच के ब्रेक के बाद डैथ ओवरों के विशेषज्ञ मुकेश कुमार भी टीम में लौटे हैं।
3:55 PM India vs Australia Live Score- भारतीय टीम मैक्सवेल की कमी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी जिन्होंने अपने दम पर आस्ट्रेलिया को तीसरा मैच जिताया था । उन्होंने 48 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली थी । स्टीव स्मिथ और एडम जम्पा भी स्वदेश लौट चुके हैं चूंकि वे विश्व कप टीम में भी थे और भारत में काफी लंबे समय से थे।
3:05 PM India vs Australia Live Score- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप से पहले कार्यभार प्रबंधन और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अपने कई शीर्ष खिलाड़ियों को इस श्रृंखला से फारिग कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस, स्टीव स्मिथ, एडम जंपा और सीन एबॉट का ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।
2:30 PM India vs Australia Live Score- रायपुर में भी ओस की भूमिका अहम होगी और टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा । इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी में गीली गेंद से जूझना होगा।
1:42 PM India vs Australia Live Score- यहां अभी तक आईपीएल और घरेलू टी20 मिलाकर 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें एक बार 200 से अधिक रन बने हैं।
1:35 PM India vs Australia Live Score- रायपुर पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में पिच समझने को लेकर दोनों टीमों को दिक्कत हो सकती है।
तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारत के दूसरे दर्जे के गेंदबाज आखिरी दो ओवरों में 43 रन बनाने से भी ऑस्ट्रेलिया को रोक नहीं सके। आस्ट्रेलिया ने 223 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करके मैच जीता। चौथे मैच में श्रेयस अय्यर वापसी करेंगे, जो वनडे विश्वकप के बाद ब्रेक पर थे। वह तिलक वर्मा के स्थान पर टीम में आएंगे. चूंकि यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिनिशर रिंकू सिंह का चयन तो तय है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप से पहले कार्यभार प्रबंधन और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अपने कई शीर्ष खिलाड़ियों को इस श्रृंखला से आराम देने का फैसला किया है। रायपुर में भी ओस की भूमिका अहम होगी और टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा। इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी में गीली गेंद से जूझना होगा। भारतीय बल्लेबाजों ने तीनों मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, ऐसे में इस मैच में भी युवा बल्लेबाजों पर सबकी नजरें रहेंगी।
टीमें :
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, जोश फिलीप, केन रिचर्डसन, बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, बेन मैकडरमोट।
IND vs AUS 4th T20I Live Cricket Score