Prabhas First Look of Salaar | ‘सालार’ से एक्टर प्रभास का फर्स्ट लुक आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

[ad_1]

Loading

मुंबई: पैन इंडियन एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। कल यानी 1 दिसंबर को प्रभास की इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। इसी बीच इस फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक सामने आया है जिसमें वो उल्टी बंदूक के साथ खतरनाक लुक देते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि वामसी शेखर नाम के X अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें प्रभास ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके दमदार लुक को देख फैंस भी कह रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी।

यह भी पढ़ें

केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें प्रभास, मीनाक्षी चौधरी, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन अहम किरदारों में नजर आएंगे। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ की रिलीज के बीच 1 दिसंबर को सालार पार्ट 1 सीजफायर का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच सलार से प्रभास के लुक की पहली फोटो सामने आ गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास स्टारर सालार में यश का कैमियो रोल होगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *