Srinagar:बांदीपोरा में मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने रोहिंग्या सहित पांच को किया गिरफ्तार – Police Busted Human Trafficking Network In Bandipora

Police busted human trafficking network in Bandipora

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस ने मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक रोहिंग्या सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, अब तक की जांच में पता चला है कि रोहिंग्या मंजूर आलम सहित पांचों आरोपी बांग्लादेश से रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी में शामिल थे। वह पैसा लेकर इन महिलाओं का स्थानीय लोगों के साथ विवाह करवाने की व्यवस्था करते थे। जांच के दौरान सुबूत एकत्रित करने के बाद ही गिरफ्तारियां की गई हैं।

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर कश्मीर जाने की फिराक में महिलाओं को जम्मू में पकड़ा

उधर, अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में जम्मू में छह बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। वह जम्मू से कश्मीर जाने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि जम्मू के दो अलग-अलग इलाकों से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली छह बांग्लादेशी महिलाओं व लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि उनमें से पांच एक दलाल की मदद से जम्मू पहुंचे थे और कश्मीर जा रहे थे, जब उन्हें बठिंडी से उठाया गया। रामबन जिले में विवाह करने वाली एक अन्य महिला को गांधीनगर से पकड़ा गया। उसे अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ कश्मीर जाना था। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 14 से 60 साल के बीच है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *