[ad_1]
![]()
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अपने फैंस के साथ अपने फिटनेस रूटीन की एक झलक दिखाई है। एक्टर ने यह भी बताया है कि वो हर रोज इंडियन वुडन क्लब के बने मुद्गल के साथ अभ्यास करते हैं, जैसे उनके पिता करते थे।
अक्षय कुमार ने 26 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लकड़ी के बने के एक मुद्गल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे पिता इसके साथ अभ्यास करते थे और उन्हें देखकर मुझे मुद्गल से प्यार हो गया। अब कई वर्षों से, मैं इस 6.5 किलोग्राम के पारंपरिक भारतीय लकड़ी के क्लब के साथ हर रोज फिटनेस की ओर बढ़ता हूं। हर चीज को मात देता है (हर किसी को नहीं )… इसे आज़माएं!”
यह भी पढ़ें
अक्षय इन फिल्मों में आएंगे नजर
बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। अक्षय जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में कॉप वीर सूर्यवंशी के किरदार को दोहराते नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय के अलावा अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। अक्षय फ्रैंचाइजी फिल्म ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आने वाले हैं।
[ad_2]
Source link
