Elon Musk met his father after seven years the whole family started cryin Illegitimate relations had created distance – International news in Hindi

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

एलन मस्क और उनके पिता की बीच की दूरी और अनबन किसी से छिपी नहीं है। कई बार दोनों ही सार्वजनिक रूप से एक दूसरे को बुरा-भला भी कह देते हैं। हालांकि सात साल बाद जब एलन मस्क अपने पिता एरोल मस्क से मिले तो पूरा परिवार भावुक हो गया और खुशी के आंसू छलकने लगे। मौका था स्पेसएक्स के पहले स्टारशिप लॉन्च का। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने इस मौके पर पिता एरोल मस्क को भी आमंत्रित किया था। एरोल अपनी पूर्व पत्नी हीड और पोती कोरा के साथ पहुंचे थे। बता दें कि स्पेसएक्स एलन मस्क के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट था। स्पेसएक्स ने अब तक का सबसे बड़ा रॉकेट तैयार किया है। 

पिता और पुत्र अपने मतभेदों को भुलाकर मिले और बातचीत की। इससे पहले 2016 में एलन मस्क और उनके भाई किंबल ने अपने पिता का 70वां जन्मदिन मिलकर मनाया था। बताया गया कि एरोल मस्क को जब इस लॉन्च का आमंत्रण मिला तो वह बेहद हैरान थे। हीड के मुताबिक, पूरा परिवार रो रहा था। सभी बहुत भावुक थे। एरोल को इस बात की खुशी थी कि एलन उनसे मिलकर खुश थे। वे सभी टेबल पर आमने-सामने बैठ गए और बातें करने लगे। बातें तुरंत शुरू हो गईं।

हीड ने बताया कि लंबे समय बाद यह काफी भावुक पल था। स्पेसएक्स ने पहली बार अपना स्टारशिप छोड़ा है। हालांकि यह मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर आठ मिनट बाद ही  ब्लास्ट हो गया। हालांकि स्पेसएक्स ने इसे सफलता का दिन बताया। इसी तरह अप्रैल में भी कोशिश की गई थी। बूस्टर रॉकेट सफलतापूर्वक मेगा शिप से अलग हो गया था लेकिन इसके बाद वह जल गया। बता दें कि एलन मस्क का सपना मंगल पर इंसानों को बसाने का का है। वह इसी सपने को साकार करने में जुटे हैं। जब स्टारशिप के दो स्टेज मिल जाते हैं तो रॉकेज की ऊंचाई 121 मीटर हो जाती है जो कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंची है। 

पिता से क्यों बना ली दूरी
एलन मस्क के पिता ने खुद दावा किया था कि उनके अपनी ही सौतेली बेटी के साथ शारीरिक संबंध हैं और उसने उनके दो बच्चों को भी जन्म दिया है। एलन मस्क को यह बात पसंद नहीं आई और उन दोनों के बीच मतभेद हो गए। इसी वजह से एलन मस्क पिता को पसंद नहीं करते हैं। बता दें कि एलन मस्क के सात बच्चे हैं। यह भी दावा किया गया था कि उनकी कंपनी की ही एक अधिकारी के साथ संबंध थे और उनसे भी दो बच्चे हुए थे। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *