[ad_1]
![]()
नवभारत स्पेशल डेस्क: चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर बरपा। मौत का आंकड़ा हर रोज लोगों को आज भी डराता है, अभी लोग इससे उबरे नहीं थे कि चीन में एक और नई रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दे दी। इस बीमारी के शिकार बच्चे हो रहे हैं। चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बीमार बच्चों की संख्या इतनी ज्यादा हो रही है कि प्रशासन सही तरीके से व्यवस्था नहीं कर पा रही है।
इलाज के लिए परिजनों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इस बीमारी के चलते कई स्कूलों को बंद करने का भी फैसला लिया गया है। वैसे इस बीमारी को निमोनिया से मिलता-जुलता बताया जा रहा है, लेकिन इसके कई लक्षण हैं जो किसी और दिशा की तरफ इशारा कर रहे हैं।
⚠️UNDIAGNOSED PNEUMONIA OUTBREAK—An emerging large outbreak of pneumonia in China, with pediatric hospitals in Beijing, Liaoning overwhelmed with sick children, & many schools suspended. Beijing Children’s Hospital overflowing. 🧵on what we know so far:pic.twitter.com/hmgsQO4NEZ
— Eric Feigl-Ding (@DrEricDing) November 22, 2023
ये हैं बीमारी के लक्षण
चीन में फैली इस बीमारी ने फिर से दूसरे देशों को सकते में डाल दिया है। माना जा रहा है कि कोरोना के बाद यह चीन में दूसरी सबसे बड़ी बीमारी बनकर उभर सकती है। अगर सही समय पर इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह बिमारी भयंकर रूप ले सकती है। वैसे इस बीमारी से ग्रसित बच्चों में लक्षण नजर आते हैं वो इस प्रकार हैं।
- पीड़ित बच्चों के शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है।
- बच्चों के फेफड़ो में दर्द होता है और खांसी आती है।
- इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत होती है।
इस बीमारी पर WHO की है नजर
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 13 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चीनी अधिकारियों ने चीन में सांस संबंधी बीमारी की घटनाओं में वृद्धि की जानकारी दी।
WHO statement on reported clusters of respiratory illness in children in northern China
WHO has made an official request to #China for detailed information on an increase in respiratory illnesses and reported clusters of pneumonia in children.
At a press conference on 13… pic.twitter.com/Jq8TgZjWNX
— World Health Organization (WHO) (@WHO) November 22, 2023
चीनी अधिकारियों ने इस वृद्धि के लिए COVID-19 प्रतिबंधों को हटाने और इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया सांस सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी), और SARS-CoV-2 जैसे रहस्यमयी बीमारी के प्रसार को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं और सामुदायिक सेटिंग्स में रोग निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ रोगियों के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य प्रणाली की क्षमता को और भी मजबूत करने पर बल दिया। वहीं WHO इस बीमारी से जुड़ी जानकारी चीन से देने का आग्रह किया है।
प्रोमेड (PRO-MED) ने जारी किया अलर्ट
प्रोमेड दुनियाभर में इंसान और जानवरों में होने वाली बीमारियों पर नजर रखती है। इन बीमारियों की जानकारी मिलने पर प्रोमेड अलर्ट जारी कर उस देश को बताती है। आपको बता दें कि प्रोमेड ने ही साल 2019 के दिसंबर महीने में एक वायरस को लेकर अलर्ट जारी की थी जो बाद में SARS-COVID-2 के तौर पर सामने आया था। प्रोमेड ने अलर्ट में चीन की इस बीमारी के बारे में कहा है कि इसके लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
[ad_2]
Source link
