Delhi Air Pollution Situation Update; Anand Vihar AQI | RK Puram Air Quality Index | 10 दिन बाद आज से स्कूल खुले; ट्रकों की एंट्री और कंस्ट्रक्शन वर्क से रोक हटी

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Air Pollution Situation Update; Anand Vihar AQI | RK Puram Air Quality Index

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के आनंद विहार में सोमवार को हवा में प्रदूषण साफ देखा गया।

दिल्ली में सोमवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में रही। सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 310 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 10 बजे आनंद विहार में 364, आईटीओ में 322, आरके पुरम में 348 और द्वारका में 376 दर्ज किया गया।

वहीं 10 दिन बाद आज दिल्ली के स्कूल खोल दिए गए हैं। प्रदूषण के चलते सरकार ने 8 नवंबर को स्कूलों में 10 दिन के विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी थी।

इसके साथ ही दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क और ट्रकों की एंट्री पर रोक हट गई है। दरअसल, प्रदूषण कम होता देख 14 दिन बाद शनिवार 18 नवंबर को दिल्ली से GRAP-IV (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) हटा दिया गया था। इसे 5 नवंबर को लागू किया गया था।

तस्वीरों में देखिए दिल्ली की वर्तमान स्थिति…

आज स्कूल के खुलने के चलते परिजनों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजा।

आज स्कूल के खुलने के चलते परिजनों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजा।

आनंद विहार इलाके में वाटर मशीन गन की मदद से पानी की फुआरे छोड़ी गईं।

आनंद विहार इलाके में वाटर मशीन गन की मदद से पानी की फुआरे छोड़ी गईं।

प्रदूषण के चलते यमुना नदी पर जहरीला झाग दिखाई दिया।

प्रदूषण के चलते यमुना नदी पर जहरीला झाग दिखाई दिया।

छठ व्रत मना रहे लोगों ने जहरीले झाग के बीच यमुना में अर्घ्य दिया।

छठ व्रत मना रहे लोगों ने जहरीले झाग के बीच यमुना में अर्घ्य दिया।

BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर बैन अभी भी लागू
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कम होता देख दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा- पिछले दो दिनों में दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। GRAP-4 प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, लेकिन मैं दिल्ली के लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध करता हूं। ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध हटा दिया गया है, BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर बैन अभी भी लागू है।

राय ने आगे कहा कि, दिवाली से ठीक पहले बारिश के चलते राहत हुई थी, लेकिन त्योहार पर लोगों ने पटाखे फोड़कर फिर हवा खराब कर दी थी। हालांकि अब हवा में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है। इस बीच सभी को एहतियात बरतना होगा।

दिल्ली में GRAP-IV लागू होने पर क्या-क्या बैन था
दिल्ली में 5 नवंबर को GRAP का चौथा स्टेज लागू किया गया था। इसके तहत कॉमर्शियल गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। सब्जी, फल, दवा जैसे जरूरी सामान की आपूर्ति करने वाले, CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर बाकी ट्रकों की आवाजाही प्रतिबंधित थी।

किसी जगह पर GRAP-IV तब लगाया जाता है, जब वहां का AQI लास्ट स्टेज यानी 450-500 के बीच पहुंच जाता है। दिल्ली में GRAP-IV लागू होने के साथ ही GRAP-I, II और III के नियम भी लागू हैं। इनके तहत गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन वर्क, BS-3 कैटेगरी वाले पेट्रोल और BS-4 कैटेगरी वाले डीजल, चार पहिया वाहनों पर बैन है।

सरकार ने मॉर्निंग वॉक-एक्सरसाइज से बचने की सलाह दी
दिल्ली सरकार ने दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को मॉर्निंग-इवनिंग वॉक और फिजिकल एक्सरसाइज से बचने की सलाह दी है। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने 11 नवंबर एडवाइजरी जारी की थी। इसमें लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील की गई थी। इसके अलावा मच्छर भगाने वाली कॉइल या अगरबत्ती ना जलाने के लिए भी कहा गया था।

दिल्ली में ऑड-ईवन लागू करने के फैसले पर रोक
दिल्ली में दीपावली के अगले दिन यानी 13 से 20 नवंबर तक लागू होने वाली ऑड-ईवन स्कीम पर फिलहाल दिल्ली सरकार ने रोक लगा दी है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 10 नवंबर को कहा कि बारिश के चलते हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दीपावली के बाद एयर क्वालिटी का रिव्यू किया जाएगा। हवा की स्थिति बिगड़ी तो ऑड-ईवन स्कीम शुरू की जा सकती है।

प्रदूषण कम करने लिए आर्टिफिशियल बारिश करवाने की संभावना
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए केजरीवाल सरकार ने 21-22 नवंबर को दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश यानी आर्टिफिशियल बारिश का प्लान तैयार किया है। इसके लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 8 नवंबर को IIT कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ बैठक की थी।

दिल्ली सरकार ने कहा कि आर्टिफिशियल बारिश का पूरा खर्च केजरीवाल सरकार वहन करेगी। अगर केंद्र, दिल्ली सरकार के फैसले को सपोर्ट करता है तो दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश हो सकती है।

प्रदूषण बढ़ने के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को रिव्यू मीटिंग की।

प्रदूषण बढ़ने के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को रिव्यू मीटिंग की।

ये खबर भी पढ़ें…

ग्रीन ऐप, वॉर रूम, फिर क्यों गैस चैंबर बनी दिल्ली:एक साल में पॉल्यूशन फ्री बनाने का वादा था, अब हालात और खराब

4 नवंबर 2022, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। दिल्ली के पॉल्यूशन पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘अगले सीजन में आपको ये तकलीफ नहीं होने देंगे।’ इसके ठीक एक साल बाद 5 नवंबर 2023 को दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स, यानी AQI 900 के पार पहुंच गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पटाखों से कैसे और कितना पॉल्यूशन हुआ:फुलझड़ी से रॉकेट तक का साइंस समझिए; ये ग्रीन पटाखा क्या होता है

सुप्रीम कोर्ट के तमाम प्रतिबंधों के बावजूद दीपावली पर पूरे भारत में जमकर आतिशबाजी हुई। दीपावली की रात पूरे भारत की एयर क्वालिटी करीब 40% तक खराब हुई है। दिल्ली में प्रदूषण दोगुना हो गया। ये ट्रेंड कई शहरों में देखने को मिला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *