[ad_1]
![]()
मुंबई: मृणाल ठाकुर और सिंगर बादशाह की रोमांटिक जोड़ी के साथ-साथ इन दिनों विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की शादी की खबरें भी चर्चा में हैं। खबर है कि तमन्ना जल्द ही विजय वर्मा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि अब तक इन खबरों पर चुप्पी साधे रहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
तमन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘शादी में उनका विश्वास है। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई योजना उनके दिमाग में नहीं है। वह अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं। बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि एक तमन्ना और विजय दोनों के पैरेंट्स आपस में मिल चुके हैं और दोनों के ही मम्मी पापा चाहते हैं कि वे विवाह बंधन में बंध जाएं।’
यह भी पढ़ें
दोनों ही सितारों पर फैमिली की तरफ से मैरिज प्रेशर है। तमन्ना इन दिनों कोई नए प्रोजेक्ट्स साइन नहीं कर रही हैं। ‘जेलर’ और ‘भोला शंकर’ के बाद उन्होंने नया प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लिया है। तमन्ना ने शादी के मामले पर अपना जवाब देकर फिलहाल इसपर विराम लगा दिया है।
[ad_2]
Source link
