Lion in Italy | Lion escape from circus in Italy town of Ladispoli | सर्कस से भागकर शहर में पहुंचा शेर, 4 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

[ad_1]

रोम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक मकान के सामने खड़े हुए शेर को कैमरे में कैद एक सड़क से गुजरते राहगीर ने किया।

इटली में एक सर्कस से भागा एक शेर रोम के सबअर्बन एरिया में पहुंच गया। लोग डरे हुए थे। कुछ ने गाड़ियों में बैठकर इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- चार घंटे की मशक्कत के बाद इस शेर को पकड़ा गया और बाद में इसे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया गया।

मेयर ने खुद की पुष्टि
घटना शनिवार रात की है। रोम के उपनगरीय इलाके यानी सबअर्बन एरिया लेडिसपोली में सड़कों पर एक वनराज नजर आया। यहां के मेयर एलिसांद्रो ग्रेंदो ने खुद इसकी पुष्टि की। कुछ घंटे बाद उन्होंने इसके पकड़े जाने का भी ऐलान किया।

इस शेर को पकड़ने के लिए तीन टीम बनाई गईं। इनमें राज्य पुलिस, स्थानीय पुलिस और मिलिट्री पुलिस के अलावा लोकल वॉलेंटियर्स भी शामिल थे। पुलिस ने इस ऑपरेशन का हेलिकॉप्टर से वीडियो भी बनाया। इसके लिए इन्फ्रारेड कैमरा इस्तेमाल किए गए। इस दौरान शेर बड़े सुकून से कभी किसी मकान के आगे तो कभी चौड़ी सड़क पर टहलता नजर आया।

सड़क पर टहल रहे शेर की यह तस्वीर वीडियो से कैप्चर की गई है।

सड़क पर टहल रहे शेर की यह तस्वीर वीडियो से कैप्चर की गई है।

सर्कस ने क्या कहा

  • इस शेर के हैंडलर रोनी वेसालो हैं और वो ही रोनी रोलर्स सर्कस के मालिक भी हैं। उन्होंने कहा- इस शेर का नाम किम्बा है और इसकी उम्र 8 साल है। यह आम लोगों के लिए खतरा नहीं है। हालांकि, सर्कस से निकलकर वो जिस दुनिया में पहुंच गया, वो उसके लिए कुछ अजीब रही होगी।
  • दूसरी तरफ, मेयर ने कहा- उम्मीद करते हैं कि अब कोई सर्कस में शेर नहीं रखेगा। लोग इस मसले पर खुलकर सोचेंगे और फैसला लेंगे। हालांकि, इटली ये किसी जानवर को सर्कस में रखना गैरकानूनी नहीं है।
  • खास बात ये है कि यूरोप के 20 देशों में जंगली जानवरों को सर्कस में रखने पर रोक है। यानी ये गैरकानूनी है। कुछ वक्त पहले इटली की संसद में भी ये कानून पास हुआ था, लेकिन इसको अमल में नहीं लाया जा सका है। कुछ वक्त पहले जर्मनी में भी ऐसी ही घटना हुई थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *