Breaking News LIVE Updates; Arunachal Pradesh Panchayat Election Result | Rajasthan Delhi News | मनीष सिसोदिया ने बीमार पत्नी से मिलने के लिए 5 दिन की जमानत याचिका लगाई, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में की अपील

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Arunachal Pradesh Panchayat Election Result | Rajasthan Delhi News

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए 5 दिन की जमानत याचिका लगाई है। उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अपील दायर की है। स्पेशल जज एमके नागपाल शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई कर सकते हैं। फिलहाल मनीष दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

बांद्रा में तेज रफ्तार कार ने 6 गाड़ियों को टक्कर मारी, 3 लोगों की मौत, 6 घायल

महाराष्ट्र के बांद्रा में तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा पर खड़ी 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार कार वर्ली से बांद्रा की ओर आ रही थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में पालघर जिले की रबर फैक्ट्री में आग लगी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना

महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक रबर फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित वाडा तालुका के पाली गांव में रबर फैक्ट्री में आग लगी है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हुई हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *