Australia Car Accident Indian-Origin Families Member Killed | Melbourne News | मरने वालों में दो बच्चे शामिल, आउटडोर पब में डिनर के लिए गए थे दो परिवार

[ad_1]

मेलबर्न5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस चैनल 9 से ली गई है। इसमें विवेक भाटिया परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में रविवार को हुए एक हादसे में भारतीय मूल के दो परिवारों के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। भारतीय मीडिया में यह खबर बुधवार को सामने आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक- घटना तब हुई जब भारतीय मूल के दो परिवार विक्टोरिया के एक आउटडोर पब में डिनर के लिए पहुंचे।

इसी दौरान एक एसयूवी कार का बैलेंस बिगड़ा और उसने डिनर कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। कार 66 साल का एक शख्स चला रहा था। उससे पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एक्सीडेंट में मारे गए भारतीयों को परिचितों ने श्रद्धांजलि दी।

एक्सीडेंट में मारे गए भारतीयों को परिचितों ने श्रद्धांजलि दी।

मारे गए लोगों में दो बच्चे

  • घटना में विवेक भाटिया (38), उनका बेटा विहान (11), प्रतिभा शर्मा (44), प्रतिभा की बेटी अन्वी (9) और उनके पार्टनर जतिन चुघ (30) शामिल हैं। ये सभी लोग रॉयल डेलेसफोर्ड होटल के लॉन में डिनर के लिए पहुंचे थे।
  • प्रतिभा और उनका परिवार भाटिया और उनके बेटे के साथ छुट्टियां मनाने यहां आए थे। प्रतिभा की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक की पत्नी रुचि और दूसरा बेटा अबीर हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अबीर की हालत शुरुआत में बेहद गंभीर बताई गई थी। अब वो स्थिर है।
  • घटना में कुछ और लोग घायल हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतिभा ने इस हादसे से थोड़ी देर पहले ही मां उर्मिला से काफी लंबी बातचीत की थी। उनके पिता विकास ने कहा- वो बहुत खुश थी। उसने लंबे संघर्ष के बाद यह कामयाबी हासिल की थी। उसने एक बार पार्लियामेंट इलेक्शन भी लड़ा था। इसके अलावा वो रजिस्टर्ड माइग्रेशन एजेंट और वकील थीं।
यह कम्बाइंड फोटो ऑस्ट्रेलियाई चैनल 9 की वेबसाइट से लिया गया है। तस्वीर में प्रतिभा शर्मा, उनकी बेटी अन्वी और पार्टनर जतिन नजर आ रहे हैं।

यह कम्बाइंड फोटो ऑस्ट्रेलियाई चैनल 9 की वेबसाइट से लिया गया है। तस्वीर में प्रतिभा शर्मा, उनकी बेटी अन्वी और पार्टनर जतिन नजर आ रहे हैं।

ड्राइवर पूछताछ के बाद रिहा

  • ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के मुताबिक- एसयूवी चला रहे ड्राइवर की उम्र 66 साल है। घटना के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और बाद में रिहा कर दिया। उस पर किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक- फिलहाल जांच जारी है।
  • ड्राइवर के वकील मार्टिन अमाद के मुताबिक- मेरा क्लाइंट डायबिटीज का मरीज है और उसे इंसुलिन लेना पड़ता है। हादसे के बाद उसे भी फौरन हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। वो एक पारिवारिक शख्स है और उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है।
  • मार्टिन ने आगे कहा- हॉस्पिटल में उसका अल्कोहल टेस्ट भी हुआ। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हादसे के बाद से वो खुद भी काफी दुखी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *