seema haidar New Video Seema Haider shared video Good news says guest about to come to my house

ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन सीमा अपने यूट्यूब चैनल पर अपने पति सचिन मीणा के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सीमा ने एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि  सीमा हैदर के घर नया मेहमान आने वाला है जल्द। ये बात वीडियो के थंबनेल पर लिखा है। सीमा हैदर की ये वीडियो चर्चा में है। सीमा हैदर ने वीडियो के टाइटल में लिखा है कि, ‘आज से नए मेहमान का इतंजार है…।’

बीते काफी समय से ख़बरें थी कि सीमा हैदर प्रेग्नेट है। ऐसे में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इस वीडियो में सीमा हैदर अपने हाल ही में बनवाए नए कमरे और उसकी सजावट के बारे में बात कर रही हैं। इस वीडियो में सीमा कहती हैं, ‘मेरे घर नया मेहमान आने वाला है…’ या फिर ‘आज से नए मेहमान का इतंजार है…।’ जैसी कोई बात नहीं की है। ऐसे में सीमा हैदर के ‘नया मेहमान वाले’ वीडियो को लेकर लोगों को लग रहा है कि सीमा हैदर फिर से मां बनने वाली हैं।

इस पूरे वीडियो में सीमा हैदर सिर्फ और सिर्फ अपने नए कमरे और घरों की सजावट, उसके पर्दे, बर्तनों बाकी अन्य चीजों पर चर्चा की है। हालांकि सीमा हैदर ने कुछ दिन पहले एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि वो अभी गर्भवती नहीं हैं। सीमा हैदर ने कहा कि, ‘एक न एक दिन बच्चे तो होने हैं और जब ऐसा होगा, ये बात किसी से छिपाई नहीं जा पाएगी। जब ऐसा कुछ भी होगा, मैं आप लोगों को जरूर बताऊंगी।’

बता दें कि पबजी गेम खेलते हुए सीमा को सचिन से प्यार हो गया था। सीमा सरहद पार कर नेपाल के रास्ते भारत में घुस आई। सीमा केस की जांच एटीएस समेत कई एजेंसियां कर रही हैं। इसी साल 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 2 जुलाई 2023 की रात को गिरफ्तार किया। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *