UK Aircraft Flying Without Windows | London News | 2 विंडो के बगैर 14, 500 फीट ऊंचाई पर पहुंचा एयरक्राफ्ट, 11 क्रू समेत 20 लोग सवार थे

[ad_1]

लंदनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल अमेरिका की लग्जरी ट्रैवल कंपनी टीसीएस वर्ल्ड ट्रैवल करती है। इसके ऑपरेशन का जिम्मा टाइटन एयरवेज के पास है। (प्रतीकात्मक)

ब्रिटेन में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां लग्जरी ट्रैवल बिजनेस के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एयरक्राफ्ट टेक ऑफ के बाद जब 14, 500 फीट ऊंचाई पर था, उसी दौरान एक क्रू मेंबर को पता चला कि एयरक्राफ्ट में दो विंडो ही नहीं हैं। इसके अलावा दो और खिड़कियां ठीक से काम नहीं कर रही हैं।

यह वाकया चार अक्टूबर का है, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है। इस एयरक्राफ्ट में कुल 20 लोग थे। इनमें 11 क्रू मेंबर और 9 पैसेंजर थे। विमान ने लंदन के स्टेनस्टीड एयरफोर्ड से उड़ान भरी थी और इसे फ्लोरिडा पहुंचना था।

खतरनाक साबित हो सकती थी लापरवाही

  • एयर इन्वेस्टिगेशन ब्रांच के मुताबिक यह लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती थी। जांच में पता चला कि केबिन की दो विंडो ही नहीं थीं। इसके अलावा दो विंडो ठीक से बंद नहीं थीं। खिड़कियों की जगह एक टूटी हुई ग्लास शीट लगी थी। इसके ऊपर प्लास्टिक का एक कवर लगा दिया गया था, ताकि पैसेंजर खिड़कियों के टूटे हुए शीशे को न छुएं।
  • माना जा रहा है कि यह विंडो एक इवेंट को फिल्माने के दौरान हाई पावर्ड लाइट्स की वजह से टूटी थीं। इस एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल अमेरिका की लग्जरी ट्रैवल कंपनी टीसीएस वर्ल्ड ट्रैवल करती है। जबकि इसके ऑपरेशन का जिम्मा टाइटन एयरवेज के पास है।
  • शुरुआती जांच के मुताबिक एक दिन पहले ही इस प्लेन का इस्तेमाल फिल्म शूटिंग के लिए किया गया था। इस दौरान सूर्योदय (सनराइज) का सीन फिल्माया गया था और तब बेहद तेज लाइट्स इस्तेमाल की गई थीं। ये एयरक्राफ्ट के बिल्कुल करीब फिक्स की गई थीं और करीब साढ़े पांच घंटे ऑन रहीं। कहा जा रहा है कि लाइट्स इन सेंसिटिव ग्लास विंडो से महज 10 मीटर दूर थीं। बाद में इन्हें एयरक्राफ्ट की लेफ्ट साइड में लगाया गया और वहां 6 से 9 मीटर दूर थीं।
फ्लाइट के दौरान सभी पैसेंजर एयरक्राफ्ट के बीच वाले हिस्से में बैठे थे। टेकऑफ के बाद सीट बेल्ट हटा लिए गए थे। (प्रतीकात्मक)

फ्लाइट के दौरान सभी पैसेंजर एयरक्राफ्ट के बीच वाले हिस्से में बैठे थे। टेकऑफ के बाद सीट बेल्ट हटा लिए गए थे। (प्रतीकात्मक)

प्लेन के बीच में थे सभी पैसेंजर
फ्लाइट के दौरान सभी पैसेंजर एयरक्राफ्ट के बीच वाले हिस्से में बैठे थे। टेकऑफ के बाद सीट बेल्ट हटा लिए गए थे। इसी दौरान एक क्रू मेंबर प्लेन के पिछले हिस्से में गया। इस दौरान उसने देखा एक विंडो के पास से तेज आवाज आ रही थी।

क्रू मेंबर फौरन केबिन में लौटा और बाकी मेंबर्स को इसकी जानकारी दी। बाद में यह फैसला किया गया कि एयरक्राफ्ट को वापस एयरपोर्ट ले जाना होगा। इसके बाद सेफ लैंडिंग हुई।

जांच में यह भी पता लगा कि विंडो को कवर करने के लिए लगाया गया फोम भी हट गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *