‘तेजस’ हुई महाफ्लॉप, तो द्वारकाधीश की शरण में पहुंचीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘ईश्वर की कृपा रही तो मैं चुनाव जरूर लडूंगी’

[ad_1]

नई दिल्ली. कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी वसूल नहीं कर सकी है. फिल्म ‘तेजस’ में देशभक्ति, आतंकवाद और एक्शन का कॉम्बिनेशन था, लेकिन ये कॉम्बिनेशन भी कंगना रनौत के फ्लॉप फिल्मों करवा को थाम नहीं सका. फिल्म के रिलीज से पहले उन्होंने भी शायद ये नहीं सोचा था कि इस फिल्म का हाल कुछ ऐसा हो जाएगा. ‘तेजस’ के महाफ्लॉप होते ही वह श्रीकृष्ण की नगरी द्वारकाधीश की शरण में पहुंचीं और वहां से फिर एक बार फिर राजनीति में जल्द आने का ईशारा कर दिया है.

‘तेजस’ फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पिट जाने के बाद कंगना रनौत भगवान के मंदिरों के दर्शन के लिए यात्रा पर निकल गई हैं. अब वह द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं हैं, जहां से उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में उतरने का हिंट दे दिया है. क्या कहा उन्होंने चलिए आपको बताते हैं…

कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ अपने बेबाक बोल के लिए सुर्खियों में रहती हैं. कंगना हाल ही में न्यूज 18 के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा, तो वह इस बारे में सोचेगी. अब एक बार फिर उन्होंने चुनाव लड़ने का इशारा दोबारा कर दिया है.

द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं कंगना ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की तरफ इशारा कर डाला. उन्होंने बातचीत में कहा, ‘भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.’ इसके अलावा कंगना ने द्वारकानगरी को लेकर भी कुछ बातें कहीं. उन्होंने कहा, ‘बहुत अद्भुत रहा. मैं हमेशा कहती हूं कि जितना हो सके हम यहां प्रभु के दर्शन के लिए आएं.

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का पोस्ट.

प्रभू के दर्शन के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं. भगवान कृष्ण के दर्शन के बाद कंगना ने किश्ती की सैर की. इस दौरान वह काफी गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं.

Tags: Kangana Ranaut

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *