India vs Sri Lanka Live Score Cricket world cup 2023 Match on 2nd Nov 2023 at Wankhede Stadium in Mumbai IND vs SL 33rd Match Latest Updates in Hindi

India vs Sri Lanka Live Cricket Score World Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। श्रेयस अय्यर 27 और केएल राहुल 16 बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में खोया। कोहली शतक से चूक गए। उन्होंने 94 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 88 रन की पारी खेली। कोहली को मदुशंका ने 32वें ओवर में पवेलियन भेजा। बता दें कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। इसके बाद, शुभमन गिल और विराट कोहली ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 189 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 30वें ओवर में गिल के आउट होने के बाद टूटी। उन्हें मदुशंका ने विकेट के पीछे कैच कराया। गिल ने 92 गेंदों में 92 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जमाए।

India vs Sri Lanka Live Cricket Score
India vs Sri Lanka Live Hindi Commentary

India vs Sri Lanka Live Score Updates in Hindi

IND 239/3 (36 ओवर)*

04:50 PM India vs Sri Lanka Live Score: अय्यर (27*) और राहुल (15*) तेजी से रन जुटा रहे हैं। रजिथा द्वारा डाले गए 36वें ओवर में अय्यर ने छक्का और राहुल ने चौका मारा। 

04:35 PM India vs Sri Lanka Live Score: मदुशंका ने श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने विराट कोहली को अपने जाल में फंसा लिया। कोहली 49वें से चूक गए। कोहली ने 32वें ओवर में पथुम निसांका को कैच थमाया। उन्होंने 94 गेंदों में 11 चौकों के जरिए 88 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर 3 और केएल राहुल 1 बनाकर क्रीज पर हैं।

04:25 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। वह वर्ल्ड कप में अपने पहले शतक से चूक गए। उन्होंने 92 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। उन्हें मदुशंका ने 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर मेंडिस के हाथों लपकवाया। गिल ने कोहली (87*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की। कोहली का साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर आए हैं।

04:20 PM India vs Sri Lanka Live Score: कोहली और गिल शतक के करीब पहुंच गए हैं। दोनों 86-86 के निजी स्कोर पर हैं। 

04:05 PM India vs Sri Lanka Live Score: कोहली 49वें वनडे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 78 गेंदों में 82 रन जुटा लिए हैं। गिल 77 गेंदों में 67 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

03:50 PM India vs Sri Lanka Live Score: कोहली और गिल के आगे श्रीलंकाई बॉलर्स बेबस हैं। कोहली 65 और गिल 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 130 रन से अधिक की साझेदारी हो गई है।

03:35 PM India vs Sri Lanka Live Score: गिल ने 55 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। यह उनकी 11वीं वनडे फिफ्टी है। गिल और कोहली 53 के निजी स्कोर पर हैं। 

03:25 PM India vs Sri Lanka Live Score: कोहली (52*) ने अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके वनडे करियर की 70वीं फिफ्टी है। भारत ने 17वें ओवर में सैकड़ा कंप्लीट किया। गिल 41 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

03:10 PM India vs Sri Lanka Live Score: कोहली अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने 41 गेंदों में 39 रन जुटा लिए हैं। गिल 41 गेंदों में 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

02:55 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारत ने पावरप्ले में 60 रन जोड़े। भारत ने इस दौरान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। कोहली 28 और गिल 22 रन बनाकर टिके हैं।

02:45 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारत ने नौवें ओवर में पचास का आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली और गिल श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं। कोहली 26 और गिल 21 के निजी स्कोर पर पहुंच चुके हैं। कोहली अब तक 6 और गिल 4 चौके जड़ चुके हैं।

02:30 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारत ने पांच ओवर में 25 रन जोड़े हैं। गिल (9*) ने आठ गेंद में अपना खाता खोला। उन्होंने पांचवें ओवर में मदुशंका के खिलाफ लगातार दो चौके लगाए। गिल को इस ओवर में एक जीवदान मिला। कोहली 16 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:15 PM India vs Sri Lanka Live Score: दुष्मंथा चमीरा ने दूसरा ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने गिल को मेडन ओवर डाला।

02:05 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारत ने खराब शुरुआत की है। रोहित शर्मा पहले ओवर में ही बोल्ड हो गए। उन्होंने पारी की पहली गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। मदुशंका ने फुल लेंथ गेंद पर रोहित को फंसाया। उन्हें लगा कि गेंद अंदर आएगी मगर सीधी रही। गिल के साथ देने के लिए विराट कोहली आए हैं। कोहली ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मारा।

02:00 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारतीय पारी का आगाज हो गया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण की कमान दिलशान मदुशंका ने संभाली।

01:55 PM India vs Sri Lanka Live Score: टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच है। जाहिर तौर पर शुरुआत में कुछ मदद मिलेगी लेकिन रोशनी में हमारे तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलेगी। बता दें कि रोहित का बतौर भारतीय कप्तान के घरेलू मैदान पर यह पहला मैच है।

01:45 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारत ने अंतिम एकादश में बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका ने धनंजय डिसिल्वा के स्थान पर दुशान हेमंथा को शामिल  किया।

01:38 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारत-श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

01:35 PM India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका कप्तान कुसल मेंडिस ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि सेंकेड पार्ट में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी। पिछले कुछ मैचों में सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आशा है वे आज भी ऐसा ही करेंगे।

01:33 PM India vs Sri Lanka Live Score: बता दें कि भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया। श्रीलंका ने एक बदलाव किया। श्रीलंका ने धनंजय डिसिल्वा की जगह दुशान हेमंथा को मौका दिया है। टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है। भारत ने अब तक अपने सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है। रोहित ब्रिगेड आज श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाने की फिराक में होगी। 

01:30 PM India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने भारत खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है।

01:20 PM India vs Sri Lanka Live Score: भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अब तक कोई तगड़ी चुनौती नहीं मिली है। भारत ने हर विभाग में एक चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया है। भारत ने अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को 100 रन से रौंदा। भारत ने 229/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड को 34.5 ओवर में 129 रन पर ढेर कर दिया।

01:10 PM India vs Sri Lanka Live Score: इंडिया वर्सेस श्रीलंका वनडे हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 167 मैच खेले हैं। भारत का इस दौरान पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 98 जबकि श्रीलंका ने 57 मुकाबलों में बाजी मारी। एक मैच टाई रहा और 11 का नतीजा नहीं निकला। हालांकि, भारत और श्रीलंका के दरम्यान वनडे वर्ल्ड कप में कांटे की टक्कर रही है। दोनों ने 9 मैच खेले हैं और चार-चार बार विजयी परचम फहराया। एक मैच बेनतीजा रहा। भारत ने वर्ल्ड कप 2019 में श्रीलंका के विरुद्ध 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। बता दें कि दोनों टीम ने 12 साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। भारत तब श्रीलंका को 6 विकेट से मात देकर चैंपियन बना।

01:00 PM India vs Sri Lanka Live Score: चोटिल हार्दिक पांड्या श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नही पाएंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पांड्या 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले वापसी नहीं कर सकेंगे। पांड्या को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी ही गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी थी। वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके।

12:27 PM India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा आज प्लेइंग 11 में मुश्किल ही बदलाव करेंगे। ऐसे में भारत आज 5 गेंदबाजों के साथ ही मैदान पर उतरेगा।

11:47 AM India vs Sri Lanka Live Score: श्रेयस अय्यर पर लटकी तलवार! वर्ल्ड कप 2023 में लगातार फ्लॉप हो रहे श्रेयस अय्यर के पास अपनी जगह बनाने के कुछ ही मौके बचे हैं। जिस तरह सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में 49 रनों की पारी खेली, उसे देखने के बाद लग रहा है जब हार्दिक की टीम में वापसी होगी तो अय्यर का पत्ता कट सकता है।

11:11 AM India vs Sri Lanka Live Score:  इंडिया संभावित XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका संभावित XI: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

10:20 AM India vs Sri Lanka Live Score: वानखेड़े की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों का बोल-बाला रहता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां 25 में से 13 मैच जीते हैं। वहीं इस मैदान का पहले बैटिंग करते हुए औसतन स्कोर 256 का रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी ही करना पसंद करेगी।

9:30 AM India vs Sri Lanka Live Score: रोहित शर्मा आज 250वीं वनडे पारी खेलने उतरेंगे। देखें उनके रिकॉर्ड्स-

पहली पारी – 8 रन
50वीं पारी – 11 रन
100वीं पारी – 11 रन
150वीं पारी – 12 रन
200वीं पारी – 56 रन

8:42 AM India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका के लिए आज का मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। वर्ल्ड कप 2023 में खिलाड़ियों की चोट और खराब फॉर्म से गुजर रही यह टीम अपना पिछला मैच अफगानिस्तान से हारकर यहां पहुंची है। श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। 

8:01 AM India vs Sri Lanka Live Score: पांड्या की गैरमौजूदगी में आज भी भारतीय प्लेइंग 11 में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ भी 5 गेंदबाजों के साथ उतरेंगे।

7:24 AM India vs Sri Lanka Live Score: हार्दिक पांड्या की चोट पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपडेट देते हुए कहा है कि वह श्रीलंका के खिलाफ भी मैच मिस करेंगे। बता दें, हार्दिक पांड्या टखने की चोट के चलते बाहर हैं।

6:54 AM India vs Sri Lanka Live Score: बुधवार रात साउथ अफ्रीका की जीत के बाद भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर खिसक गया है। अगर आज टीम इंडिया श्रीलंका को हराती है तो वह फिर से नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लेगी।

6:00 AM India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका को हराकर भारत के पास आज सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने का सुनहरा मौका है। भारत 6 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। अगर आज टीम इंडिया को एक और जीत मिलती है तो वह 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगा। 

इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर।

श्रीलंका स्क्वॉड: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षना, कसुन रजिथा, दुशान हेमंथा, कुसल परेरा, दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेल्लागे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *