Israel Hamas War Video; Israeli Army Vs Palestinians | West Bank | कपड़े उतारकर घसीटा, मूंह पर थूका; आंखें-हाथ बांधकर लात-घूसे मारे…देखें VIDEO

[ad_1]

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस वायरल वीडियो में इजराइली सैनिक फिलिस्तीनियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

इजराइल-हमास जंग के बीच कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें इजराइली सैनिक फिलिस्तीनियों से ज्यादतियां करती दिख रही है। इनमें से ज्यादातर वीडियो वेस्ट बैंक के हैं। दरअसल, जंग का दायरा बढ़ रहा है और सेना वेस्ट बैंक में रेड कर फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो इन वीडियोज में फिलिस्तीनियों की आंखों पर पट्टी बंधी है। उनके हाथों में हथकड़ी भी है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक एक वीडियो ऐसा भी है जिसमें इजराइली सैनिक 7 फिलिस्तीनियों को बेरहमी मार रहे हैं। इन लोगों के शरीर पर कपड़े तक नहीं हैं। ये लोग दर्द से कराह रहे हैं। लेकिन सैनिक इन्हें घसीटते हुए इन पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं।

सैनिकों के मुताबिक, ये फिलिस्तीनी अवैध तरीके से इजराइल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सभी वेस्ट बैंक के रहने वाले लेबर हैं।

इजराइली सैनिकों ने गिरफ्तार किए गए फिलिस्तीनियों के कपड़े उतार कर उन्हें घसीटा और उनके साथ मारपीट की।

इजराइली सैनिकों ने गिरफ्तार किए गए फिलिस्तीनियों के कपड़े उतार कर उन्हें घसीटा और उनके साथ मारपीट की।

सैनिक ने फिलिस्तीनी शख्स पर थूका
टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट में जिस वीडियो का जिक्र किया गया है उसमें इजराइली सैनिक एक फिलिस्तीनी शख्स के मुंह पर थूकता नजर आ रहा है। सैनिक उसके पेट पर लात मारते और उसे गाली दे रहा है। इस शख्स की आंखें और हाथ बंधे हुए हैं। वहीं, दूसरा सैनिक एक अन्य फिलिस्तीनी के सिर पर पैर रखे दिख रहा है। अन्य सैनिक इन फिलिस्तीनियों पर बंदूक ताने खड़े हैं।

फिलिस्तीनी को यहूदी धार्मिक संगीत पर डांस करने के लिए कहा
एक वीडियो में इजराइली सैनिक फिलिस्तीनी शख्स को यहूदी धार्मिक संगीत पर डांस करने के लिए कह रहा है। वो खुद रिलीजियस म्यूजिक पर डांस कर रहा है और गिरफ्तार किए गए शख्स से कह रहा है- तुम क्यों नहीं डांस कर रहे। फिलिस्तीनी शख्स की आंखों पर पट्टी और हाथ में हथकड़ी है। इसके बावजूद सैनिक उसे घुमाता है जिस वजह से शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है।

इजराइली सैनिक रिलीजियस म्यूजिक पर डांस करते हुए गिरफ्तार किए गए फिलिस्तीनी को घुमाते हुए दिख रहा है।

इजराइली सैनिक रिलीजियस म्यूजिक पर डांस करते हुए गिरफ्तार किए गए फिलिस्तीनी को घुमाते हुए दिख रहा है।

फिलिस्तीनी के पैर पर इजराइली झंडा रखा
एक अन्य वीडियो में गिरफ्तार किया गया फिलिस्तीनी शख्स जमीन पर बैठा दिख रहा है। सौनिकों ने उसके पैरों को इजराइली झंडे से कवर कर दिया। इस पर इजराइल डिफेंस फोर्स का कहना है कि सैनिकों की इन हरकतों को लेकर उनसे पूछताछ हो रही है। इन वीडियोज की भी जांच हो रही है। एक सैनिक को बर्खास्त भी कर दिया गया है।

इजराइली सैनिकों ने फिलिस्तीनी शख्स को गिरफ्तार कर उसे जमीन पर बैठाया और उसके पैरों पर इजराइली झंडा रख दिया।

इजराइली सैनिकों ने फिलिस्तीनी शख्स को गिरफ्तार कर उसे जमीन पर बैठाया और उसके पैरों पर इजराइली झंडा रख दिया।

वेस्ट बैंक में अब तक 128 फिलिस्तीनी मारे गए
इजराइली सेना का कहना है कि वेस्ट बैंक में भी हमास लड़ाके मौजूद हैं और वो इन्हें अरेस्ट कर रहे हैं। यहां सेना और फिलिस्तीनियों के बीच झड़प भी हो रही है। जंग की शुरुआत से अब तक वेस्ट बैंक में रह रहे 128 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 1,900 से ज्यादा लोग घायल हैं।

7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग अब भी जारी
हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला कर दिया था। करीब 2500 लड़ाके सीमा पर लगे तारों को तोड़ते हुए इजराइल में घुस गए थे। हमास ने उस दिन इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागने का दावा किया। हमले के कुछ ही देर बाद इजराइली सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। लिहाजा 26 दिन बाद भी यह जंग जारी है। अब 1400 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो चुकी है। 8,700 से ज्यादा फिलिस्तीनी भी मारे गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *