[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार्स हो या हॉलीवुड स्टार्स. इन स्टार्स की सोशल मीडिया पर फैन फॉलेइंग काफी तगड़ी होती है. अपने स्टार्स की एक पोस्ट पर मिनटों में हजारों लाइक्स और कॉमेंट फैंस कर देते हैं. उनके बारे में जानने का लालसा लोगों में काफी होती है. जैसे, कैसे उनका बचपन बीता, कैसे उनकी पढ़ाई-लिखाई की और कैसे उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनवाया. स्टार्स और उनके बच्चों बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं. आज एक ऐसी तस्वीर आपके लिए लाए हैं, जिसको 99% लोग पहली नजर में तो नहीं पहचान पाएंगे.
तस्वीर में मुस्कुराते ये दो बच्चे. दोनों का बॉलीवुड घराने के ताल्लुक रहते है. इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची का तो खास कनेक्शन इंडस्ट्री के दो नामी परिवारों से है. इस बच्ची ने एक्टिंग तो नहीं की लेकिन ये आज 100 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं.
पहचाना क्या?
सोशल मीडिया पर वैसे दो तरह के लोग मिलते हैं. एक जो लोगों में प्यार बांटने का काम करते हैं और दूसरे ट्रोल्स. इसलिए कई स्टार्स अपने परिवार को सोशल मीडिया से दूर भी रखते हैं. आप इन बच्चों को पहचाने या नहीं अगर नहीं तो चलिए हिंट दे देते हैं. इस बच्ची का अपना बिजनेस है और ये नन्हा बच्चा कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कई बार झंड़े लहरा चुका है. अब भी नहीं पहचाने तो चलिए बता देते हैं कि आखिर ये कौन हैं.
कपूर खानदान से है खास नाता
ये तस्वीर है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बच्चों की है यानी श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन. श्वेता बच्चन का रिश्ता सिर्फ बच्चन परिवार से ही नहीं बल्कि कपूर खानदान से भी है. दरअसल, श्वेता ने 16 फरवरी 1997 को एस्कॉर्ट्स ग्रुप के बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी, जो हिंदी फिल्म एक्टर और निर्माता राज कपूर की बेटी रितु नंदा और राजन नंदा के बेटे हैं. इसलिए वह रणबीर कपूर और करीना कपूर की भाभी भी लगती है और इस लिहाज से उनका रिश्ता बॉलीवुड के दो नामी परिवारों से है.
6 साल पहले भाई ने शेयर की थी रेयर तस्वीर
श्वेता के भाई यानी अभिषेक बच्चन ने साल 2017 में इस तस्वीर को राखी के मौके पर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसके साथ उन्होंने बहन को राखी का बधाई दी थी. श्वेता बच्चन ने फिल्मों में भले ही काम नहीं किया, पर दूसरे फील्ड में नाम कमाया है.
मल्टी टैलेंटेड हैं श्वेता बच्चन
श्वेता बच्चन नंदा डेली न्यूज एंड एनालिसिस और वोग इंडिया के लिए एक कलुमनिस्ट रही हैं और बेस्टसेलिंग नोवल पैराडाइज टावर्स की लेखिका भी रही हैं. श्वेता ने टेलीविजन विज्ञापन के लिए एक मॉडल के रूप में काम भी किया है, और 2018 में अपना खुद का फैशन लेबल, MXS लॉन्च किया था.
15 मिलियन डॉलर की है मालकिन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता बच्चन की कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर है. जो भारतीय रुपये में 110 करोड़ रुपए से ज्यादा है. श्वेता बच्चन एक भारतीय पत्रकार, उद्यमी, लेखक और फैशन डिजाइनर हैं.
.
Tags: Abhishek bachchan, Entertainment Special, Shweta bachchan nanda
FIRST PUBLISHED : October 30, 2023, 06:01 IST
[ad_2]
Source link