Matthew Perry Death | ‘फ्रेंड्स’ फेम एक्टर मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन, घर के बाथटब में मिला शव

[ad_1]

‘फ्रेंड्स’ फेम एक्टर मैथ्यू पेरी की फोटो (Photo – Instagram)

Loading

नवभारत एंटरटेनमेंट डेस्क: अमेरिकी-कैनेडियन (American-Canadian) एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) उर्फ चैंडलर बिंग (Chandler Bing) के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर शनिवार को अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में मृत पाए गए हैं।

खबरों के मुताबिक उनकी मौत हॉट टब में डूबने से हुई। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। एक्टर के निधन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी शोक मना रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से लेकर कई अन्य स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए मैथ्यू पेरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मैथ्यू पेरी अमेरिकी टीवी कॉमेडी सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग की भूमिका के लिए मशहूर हुए। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं।

यह भी पढ़ें

रणवीर सिंह ने मैथ्यू पेरी को दी श्रद्धांजलि –

बाल कलाकार के रूप में किया था एक्टिंग डेब्यू  

मैथ्यू पेरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत ‘चार्ल्स इन चार्ज’ में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। मैथ्यू पेरी ने ‘रोम-कॉम’, ‘फूल्स रश इन’, ‘द किड’, ‘द होल नाइन यार्ड्स’ और ’17 अगेन’ और ‘गेटिंग इन’ में काम किया था। मैथ्यू पेरी का जन्म 19 अगस्त, 1969 को विलियमस्टाउन में हुआ था। जब एक्टर एक साल के थे तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

14 साल की उम्र में लग गई थी नशे की लत 

बता दें कि मैथ्यू अनमैरिड थे। हालांकि, कुछ साल पहले उनकी मौली हर्विट्ज़ से इंगेजमेंट हुई थी, लेकिन सगाई के छह महीने बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। मैथ्यू पेरी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 14 साल उम्र में उन्हें नशे की लत लग गई थी। जिसके बाद उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ा। एक्टर ने बताया था कि उन्हें नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए 9 मिलियन डॉलर यानी 74 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *