एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद महिलाओं ने जश्न मनाया। बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पास होने की बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को ‘ऐतिहासिक’ बताया। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ आलोचना की है। उनका कहना है कि इस विधेयक से महिलाओं को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है, और इसे साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने का प्रयास है। देश की नारी शक्ति इस पर बिल पर क्या कहती है इस वीडियो में देखें…