India Canada Tension | भारत ने कनाडा से वीजा सर्विस आज फिर की शुरू, ट्रूडो के ‘बेबुनियाद बयानबाजी’ के बाद हुई थी बंद

[ad_1]

File Pic

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ कनाडा सरकार (Canada) से रिश्तों में भयंकर तनाव आने के बाद भारत सरकार (India) ने इस बाबत वीजा सेवाएं (Visa Services) निलंबित कर दी थी। वहीं अब फिर से कुछ वीजा सेवाएं शुरू की जा रही हैं। जी हां आज यानी 26 अक्टूबर गुरुवार से भारत सरकार कनाडा में वीजा सेवाओं को आंशिक रूप से शुरू करेगी। 

इस बाबत बीते बुधवार को ओटावा में स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि भारत सरकार आज यानी 26 अक्टूबर से कनाडा में वीजा सेवाओं को आंशिक रूप से एक बार फिर शुरू करेगी। उच्चायोग ने यह भी कहा था कि फिलहाल प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा के लिए सेवाएं फिर से शुरू होंगी। उच्चायोग ने यह भी कहा कि वीजा सेवाएं शुरू होने के बाद स्थिति का आकलन किया जाएगा। फिर स्थिति के आकलन के आधार पर ही आगे कोई निर्णय होगा।

क्या है पूरा मामला मामला 
बता दें कि भारत सरकार द्वारा वांछित हरदीप सिंह निज्जर इसी साल 18 जून को एक गोलीबारी में मारा गया था। कनाडा में रहने वाला निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख भी था। तब इस मामले में कनाडाई PM ट्रूडो ने कहा था कि खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का बड़ा हाथ है। 

ट्रूडो के इस संगीन और बेबुनियाद आरोप को भारत ने खंडन किया था। साथ ही भारत ने ट्रुडो के आरोप को बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताया था। जिसके बाद बाद कनाडा ने भारत के राजनियक को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद भारत ने भी कनाडाई राजनयिकों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा था। इस घटना के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते काफी खराब हो गये थे। रिश्ते खराब होने के बाद ही वीजा सेवाएं पर भी असर हुआ जो कि निलंबित कर दी गई थी। वहीं इसे अबभारतीय उच्चायोग ने इसे फिर आज से कुछ सेवाओं में शुरू करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *