[ad_1]
![]()
नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को कनाडा के लिए कुछ वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू कर दी है। कनाडा में देश के उच्चायोग ने यह जानकारी दी। यह सेवाएं 26 अक्टूबर से लागु होगी। उच्चायोग ने कहा कि भारत प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी है।
The latest Press Release on resumption of visa service may be seen here. @MEAIndia @IndianDiplomacy @PIB_India @DDNewslive @ANI @WIONews @TOIIndiaNews @htTweets @cgivancouver @IndiainToronto pic.twitter.com/iwKIgF2qin
— India in Canada (@HCI_Ottawa) October 25, 2023
26 अक्टूबर से लागू होगा फैसला
उच्चायोग ने जारी बयान में कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थाई तौर पर वीजा देने पर पहले रोक लगाई गई थी। ऐसे में सुरक्षा स्थिति का रिव्यू करने के बाद वीजा सर्विस दोबारा से शुरू की गई है। ये फैसला गुरुवार (26 अक्टूबर) से लागू होगा।
India resumes visa services in Canada for the following categories- Entry visa, Business visa, Medical visa and Conference visa. pic.twitter.com/j7NYuUMyMo
— ANI (@ANI) October 25, 2023
कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत पर लगाया था आरोप
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई आतंकी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत की एजेंसी को कसूरवार ठहराया था। बता दें कि निज्जर की हत्या जून में की गई थी।
यह भी पढ़ें
कनाडा ने 41 राजनयिकों को बुलाया था वापस
जस्टिन ट्रूडो के आरोपों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिक ज्यादा हैं तो ऐसे में संतुलन बनाने की जरूरत है। ये लोग हिंदुस्तान के आतंरिक मामलों में दखल भी देते हैं। ऐसे में हम जल्द ही राजनयिकों को देने वाली छूट वापस लेंगे। इसके बाद कनाडा को अपने 41 डिप्लोमैट को वापस बुलाना पड़ा था।
[ad_2]
Source link
