CINTAA Tower | CINTAA टावर के उद्घाटन पर आशा पारेख सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स हुए शामिल

[ad_1]

Loading

मुंबई: जो सपना कभी दिलीप कुमार, सुनील दत्त, आशा पारेख, अमजद खान, चन्द्रशेखर, अमरीश पुरी, दारा सिंह, राम मोहन ने देखा था, वह अब CINTAA टॉवर के रूप में साकार हो गया है। CINTAA टावर के उद्घाटन समारोह में आशा पारेख समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए।

आशा पारेख ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘आज वह CINTAA को एक टावर की रूप में खड़ा देखकर बहुत खुश हैं, उन्हें उम्मीद है कि हर कलाकार का कल्याण होगा और इससे सभी कलाकारों को मदद मिलेगी।’ इसके साथ ही उन्होंने CINTAA के महासचिव अमित बहल को धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं भी दीं।

टावर के निर्माण पर खुशी व्यक्त करते हुए CINTAA के महासचिव अमित बहल ने कहा, ‘हमारे दिग्गज कलाकारों ने न केवल सपना देखा बल्कि अपने सपनों को साकार करने के प्रयासों में कलाकारों के कल्याण को सर्वोपरि रखा। उन सभी के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए, हमने ऐसे सभी महान सितारों को श्रद्धांजलि के रूप में CINTAA टॉवर की वॉल ऑफ फेम में जगह दी है।’

अतीत को याद करते हुए अमित बहल ने कहा, ‘साल 1991 में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों – दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, अमजद खान और आशा पारेख ने मिलकर सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट (CAWT) की स्थापना की थी, जो CINTAA का एक हिस्सा है। इन सभी कलाकारों का एकमात्र उद्देश्य इंडस्ट्री के सभी कलाकारों का कल्याण था। अब उनकी मेहनत इतनी रंग लाई कि आज एक भव्य टावर बनकर तैयार हो गया है।’

CINTAA के इस विशाल और भव्य टावर का उद्घाटन दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेत्री आशा पारेख ने किया, इस खास मौके पर मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे. वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. भारती लावेकर भी यहां विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं। इनके अलावा राज बब्बर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, इला अरुण, बोमन ईरानी, गौरव चन्ना, अमोल गुप्ते, पंकज त्रिपाठी समेत कई सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *