Asaduddin Owaisi BJP; Telangana BJP Candidates List Controversy | T Raja Singh | तेलंगाना में टी राजा को टिकट देने पर कहा- नुपुर शर्मा को भी PM से आशीर्वाद मिलेगा

  • Hindi News
  • National
  • Asaduddin Owaisi BJP; Telangana BJP Candidates List Controversy | T Raja Singh

तेलंगाना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने राज्य में अपने 4 में से 3 सांसदों को टिकट दिया है। इसके अलावा राज्य में भाजपा के इकलौते विधायक टी राजा सिंह को भी टिकट मिला है।

टी राजा को अगस्त 2022 में सस्पेंड किया गया था। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। ऐसे में उनको फिर से टिकट देने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी की आलोचना की।

ओवैसी ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा- BJP में नफरत फैलाने वालों को जल्दी प्रमोशन मिलता है। यकीन है नुपुर शर्मा को भी PM से आशीर्वाद मिलेगा।

राजा सिंह गौशमहल से मौजूदा विधायक, पिछले साल गिरफ्तार हुए थे
तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने रविवार को एक बयान में कहा कि भाजपा नेतृत्व ने गौशमहल से मौजूदा विधायक राजा सिंह के निलंबन को रद्द कर दिया है।

पिछले साल अगस्त में, राजा सिंह को एक वीडियो में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया से भी हटा दिया गया।

राजा को प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट (PDA) के तहत अरेस्ट भी किया गया था। हालाँकि, नवंबर 2022 में तेलंगाना हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए PD एक्ट को रद्द कर दिया और उन्हें जमानत दे दी गई। इस दौरान उनको भाजपा ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

पार्टी के सस्पेंशन वापस लेने के बाद टी राजा ने धन्यवाद दिया
पार्टी के सस्पेंशन वापस लेने के बाद टी राजा ने एक वीडियो मैसेज में पार्टी का धन्यवाद किया। राजा ने कहा- सबसे पहले, मैं मेरा निलंबन रद्द करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष, राज्य भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी, और के लक्ष्मण को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह भी पता चला कि मुझै गौशमहल से मैदान में उतारा गया है। इसलिए, मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं।

तेलंगाना में भाजपा के 52 उम्मीदवारों की लिस्ट…

तेलंगाना BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को करीमनगर से टिकट
भाजपा ने सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को करीमनगर से टिकट दिया है। इसके अलावा सांसद सोयम बापू राव को बोआथ और धर्मापूरी अरविंद को कोरातला से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के चौथे सांसद केंद्रीय मंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्‌डी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं आया है।

तेलंगाना की 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होंगे
तेलंगाना की 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में मतदान के तारीख की घोषणा की थी। पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

2018 में भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली, अभी 3 MLA
तेलंगाना में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आई थीं। मौजूदा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी TRS (2022 को पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति से बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया) को सबसे ज्यादा 88 सीट मिली थीं।

मौजूदा स्थिति की बात करें तो सत्ताधारी पार्टी BRS के पास इस वक्त 119 विधानसभा सीटों में से 101 विधायक हैं। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पास 7 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास पांच, भाजपा के पास तीन, AIFB के पास एक, एक नॉमिनेटेड और एक निर्दलीय विधायक है।

तेलंगाना में कांग्रेस 55 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी
कांग्रेस 15 अक्टूबर को तेलंगाना में 55 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। यहां पिछली बार दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने सरकार बनाई थी। चंद्रशेखर राव दूसरी बार सीएम बने थे।

ये खबर भी पढ़ें…

MP में BJP के 92 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी:3 मंत्री समेत 29 विधायकों के टिकट काटे, इनमें विजयवर्गीय का बेटा भी

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने 92 कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मौजूदा 67 विधायकों में से 37 को फिर से मौका मिला है, जबकि 3 मंत्रियों समेत 29 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इंदौर-3 सीट से कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश का टिकट काट दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की 33 प्रत्याशियों की सूची:गहलोत-पायलट सहित 29 विधायकों को टिकट, पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों के नाम शामिल

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने 33 नामाें पर अंतिम मुहर लगाई थी। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत पहली सूची में 29 मौजूदा विधायकों के नाम हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *