[ad_1]
![]()
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस अब ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। अनन्या जल्द ही ओटीटी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ (Call Me Bae) में नजर आएंगी। एक्ट्रेस अपने इस शो की शूटिंग पूरा कर ली हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है।
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्लूबेरी और रास्पबेरी केक की फोटो शेयर किया है। केक पर लिखा है, “सीजन रैप हो गया बे!” एक्ट्रेस ने केक की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “अब तक का सबसे स्पेशल।” बता दें कि कुछ दिनों पहले अनन्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थीं। जिसमें उन्होंने शो के शूटिंग को लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था।
यह भी पढ़ें

अरबपति फैशनिस्टा के संघर्ष पर बेस्ड है कहानी
एक्ट्रेस ने लिखा था, “कॉल मी बे!, पांचवें दिन से 55वें दिन तक हमारे कल के आखिरी दिन के लिए सभी अनुभव।” करण जौहर के शो ‘कॉल मी बे!’ में अनन्या पांडे के अलावा वरुण धवन, नीलम कोठारी, सिद्धार्थ भारद्वाज और वीर दास जैसे कई स्टार्स नजर आएंगे। शो की कहानी एक अरबपति फैशनिस्टा के संघर्ष पर बेस्ड है। बात करें अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट कि तो वो हालिया रिलीज कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। अनन्या पांडे ‘कॉल मी बे’ के अलावा जोया अख्तर की ‘खो गए हम कहां’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ नजर आएंगी।
[ad_2]
Source link
