India vs New Zealand Live Score Cricket World Cup 2023 match on 22nd oct 2023 at HPCA stadium in Dharamshala IND vs NZ 21st match latest updates in Hindi

India vs New Zealand Live Cricket score World cup 2023: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों टीमें अभी तक एक भी मैच वर्ल्ड कप 2023 में नहीं हारी हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है। 

India vs New Zealand WC Match LIVE Scorecard
Ind vs NZ World Cup 2023 Match LIVE Hindi Commentary

India vs New Zealand Live Score Updates in Hindi

NZ 56/2 (14)

03:09 PM: India vs New Zealand Match Live: टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 13वें ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार किया। दो विकेट गिर चुके हैं। भारतीय टीम तीसरी विकेट की तलाश में है।

03:00 PM: India vs New Zealand Match Live: भारत को 11वें ओवर में तीसरी सफलता मिल सकती थी। पहले को रिव्यू के कारण न्यूजीलैंड का खिलाड़ी बचा और फिर पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। 

02:50 PM: India vs New Zealand Match Live: न्यूजीलैंड की टीम धर्मशाला में बैकफुट पर है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 34 रन पर 2 विकेट है। मोहम्मद सिराज और शमी को एक-एक सफलता मिली है। 

02:41 PM: India vs New Zealand Match Live: भारत को दूसरी सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। उन्होंने विल यंग को 17 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अब क्रीज पर डेरिल मिचेल आए हैं। 

02:34 PM: India vs New Zealand Match Live: न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत हुई है। 7 ओवर में एक विकेट खोकर टीम ने 18 रन बनाए हैं। विल यंग और रचिन रविंद्र क्रीज पर हैं। 

02:26 PM: India vs New Zealand Match Live: टीम इंडिया ने अपना एक रिव्यू पांचवें ओवर में ही गंवा दिया, जब रोहित विकेटकीपर केएल राहुल के एक्साइटमेंट की वजह से DRS कॉल कर बैठे। 

02:16 PM: India vs New Zealand Match Live: भारत को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने डेवन कॉनवे को शून्य पर श्रेयस अय्य़र के हाथों कैच आउट कराया। अय्यर ने शानदार कैच पकड़ा। रचिन रविंद्र बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

02:10 PM: India vs New Zealand Match Live: मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में विल यंग ने एक चौका जड़ा। कीवी टीम संभलकर खेल रही है। 

02:05 PM: India vs New Zealand Match Live: जसप्रीत बुमराह ने विल यंग और डेवन कॉनवे के खिलाफ पहला ओवर मेडेन फेंका। दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए हैं। 

02:00 PM: India vs New Zealand Match Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेवन कॉनवे और विल यंग क्रीज पर हैं। पहला ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। 

01:40 PM: India vs New Zealand Match Live: Ind vs NZ Playing XIs

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड: डेवन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट

01:38 PM: India vs New Zealand Match Live: भारत को अपनी टीम में दो बदलाव करने पड़े हैं, क्योंकि चोटिल हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर को भी बाहर बैठना पड़ा है। सूर्या और शमी को टीम में जगह मिली है।

01:32 PM: India vs New Zealand Match Live: इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में दो बदलाव करने पड़े हैं, क्योंकि चोटिल हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर को भी बाहर बैठना पड़ा है। सूर्या और शमी को टीम में जगह मिली है।

01:10 PM: India vs New Zealand Live Score: इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उन्हें हार्दिक पांड्या की जगह मौका मिल सकता है। 

01:00 PM: India vs New Zealand Live Score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच के लिए काफी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच चुके हैं। 

12:44 PM: India vs New Zealand Live Score: भारतीय टीम इस महामुकाबले के लिए धर्मशाला के मैदान पर पहुंच चुकी है। 1.30 बजे इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुकाबले का टॉस होगा, वहीं 2 बजे मैच शुरू होगा। अभी तक धर्मशाला का मौसम साफ नजर आ रहा है।

12:32 PM: India vs New Zealand Live Score: दिनेश कार्तिक ने धर्मशाला से पिच रिपोर्ट शेयर की है, उनके अनुसार पिच थोड़ा धीमा रहेगा और स्पिनर्स को मदद करेगा।

12:00 PM: India vs New Zealand Live Score: पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो फिलहाल न्यूजीलैंड टॉप पर है, तो वहीं भारत पहले पायदान पर है। अगर कीवी टीम जीतती है तो वह नंबर-1 बनी रहेगी, वहीं अगर आज भारत जीतता है तो वह न्यूजीलैंड से यह ताज छीन लेगा।

11:13 AM: India vs New Zealand Live Score: 2003 वर्ल्ड कप के बाद भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी इवेंट में प्रदर्शन-

2007 T20 WC – 10 रन से हारे
2016 T20 WC – 47 रन से हारे
2019 ODI WC – 18 रन से हारे
2021 WTC Final – 8 विकेट से हारे
2021 T20 WC – 8 विकेट से हारे

11:13 AM: India vs New Zealand Live Score: भारत के अब तक के वर्ल्ड कप सफर की बात करें तो 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश पर जीत दर्ज की। भारत ने अभी तक सभी मुकाबले चेज करते हुए जीते हैं। आज देखना होगा कि टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी करने का मौका मिलता है या बल्लेबाजी।

10:42 AM: India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार जब 2019 में भारतीय टीम वर्ल्ड कप मैच में उतरी थी तो रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली 1-1 रन बनाकर आउट हुए थे।

10:42 AM: India vs New Zealand Playing 11s: संभावित XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

संभावित XI: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन/टिम साउथी

10:15 AM: India vs New Zealand Live: भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सवाल हैं। हार्दिक पांड्या की वजह से पूरा कॉम्बिनेशन बिगड़ गया है। इस मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा, ये देखने वाली बात होगी।

9:50 AM: India vs New Zealand Live: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच एक धर्मयुद्ध की तरह है। आज जो टीम जीतेगी वह अजेय रहेगी, जबकि इंडिया की टीम पर दबाव होगा, क्योंकि टीम 2003 से अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में नहीं जीती है। 

9:08 AM: India vs New Zealand Live Streaimg in India: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल- भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन इस मैच को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

8:18 AM: India vs New Zealand Live Score Update: हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में भारत प्लेइंग 11 में दो बदलाव कर सकता है। बैटिंग मजबूत करने के लिए ईशान किशन या सूर्यकुमार यादव को जगह मिल सकती है, वहीं शार्दुल ठाकुर को मोहम्मद शमी रिप्लेस कर सकते हैं।

7:40 AM: India vs New Zealand Live Weather Update: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुकाबले में आज बारिश खलल डाल सकती है। दोपहर 1-3 के बीच बारिश होने की सबसे अधिक संभावनाएं है। बारिश की वजह से मैच रद्द होना मुश्किल है, अगर ऐसी स्थिति बनती है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिया जाएगा।

7:40 AM: India vs New Zealand Live Score: हार्दिक पांड्या चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ आज का मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उप-कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल या फिर जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है।

7:12 AM: India vs New Zealand Live Score: भारत की नजरें फिलहाल न्यूजीलैंड से 2019 का हिसाब चुकता करने पर होगी। 4 साल पहले इसी टीम से सेमीफाइनल में हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर हुआ था। 

6:30 AM: India vs New Zealand Live Score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच से पहले भारत को दो बड़े झटके सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के रूप में लगे हैं। सूर्या प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए, वहीं ईशान किशन को मधुमक्खी ने काटा है। हालांकि खबर यह है कि सूर्या की चोट गंभीर नहीं है और वह आज के मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

5:50 AM: India vs New Zealand Live Score: भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक एकदिवसीय वर्ल्ड कप में 8 मैच खेले गए हैं जिसमें 5 मुकाबले जीतकर कीवी टीम ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं भारत के हाथ इस दौरान 3 जीत लगी है। भारत ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में 2003 से पहले 1987 में दो बार हराया था।

यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा, वहीं दोनों कप्तान-रोहित शर्मा और टॉम लैथम- टॉस के लिए आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। इन मैच में दोनों ही टीमों की नजरें जीत का पंजा खोलने पर होगी, हालांकि किसी एक टीम का विजयी रथ आज ही रुक जाएगा। दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक भारत और न्यूजीलैंड- दो ऐसी टीम रही है जिन्होंने अभी तक हार का मुंह नहीं देखा है। दोनों टीमें अपने पहले 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में बनी हुई है। आज का मुकाबला हारने वाली टीम को पॉइंट्स टेबल में ज्यादा नुकसान नहीं होगा और दोनों टीमें टॉप-2 में ही बनी रहेगी, मगर किसी एक टीम को पहली बार इस टूर्नामेंट में हार का मुंह देखना होगा। भारत के लिए न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं होने वाली है।टीम इंडिया पर आंकड़ों का मनोवैज्ञानिक दबाव रहने वाला है। दरअसल, 2003 वर्ल्ड कप के बाद भारत ने कभी कीवी टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में मात नहीं दी है।

भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *