हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में उनका नाम बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। अपने कई दशकों के लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं। यश चोपड़ा उन निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने कई कलाकारों को स्टार बनाने में अहम योगदान दिया। बॉलीवुड के रोमांस के जादूगर के तौर पर यश चोपड़ा काफी मशहूर थे। आज उनकी पुण्यतिथि है। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…
यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। उनकी पढ़ाई लाहौर में हुई। 1945 में उनका परिवार पंजाब के लुधियाना में बस गया था। पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने इंजीनियर बनने का सपना देखा था। वह इंजीनियर बनना चाहते थे। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भी जाने वाले थे, लेकिन उनकी किस्मत कहीं और लिखी हुई थी। इस दौरान उन्हें फिल्मों से प्यार हो गया और वह फिल्मों में करियर बनाने का सपना लिए बंबई (अब मुंबई) आ गए।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री बनाने जा रहे महाभारत पर फिल्म, आज बेंगलुरु में करेंगे ‘पर्व’ का एलान
KWK 8: कॉफी विद करण 8 की गेस्ट लिस्ट में नहीं कंगना रणौत का नाम, भड़के फैंस लगा रहे फिल्ममेकर की क्लास
यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्मों का जादूगर और किंग ऑफ रोमांस कहा जाता था। उनकी अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ भी रोमांटिक फिल्म थी। 2012 में अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा था कि यह उनकी अंतिम फिल्म है और अब वह रिटायर होकर परिवार को वक्त देना चाहते हैं। उनके मुंह से निकली यह बात सच साबित हुई। यश चोपड़ा रिटायर तो हो गए, लेकिन परिवार को वक्त नहीं दे पाए। फिल्म की रिलीज से 23 दिन पहले 21 अक्टूबर, 2012 को डेंगू के चलते उनका निधन हो गया था।
Pyaar Hai Toh Hai Review: डेब्यू फिल्म में ही अटक गए हरिहरन के बेटे करण, पाणि कश्यप ने किया सबसे ज्यादा निराश