[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड में केवल चंद ही ऐसे एक्टर्स रहे हैं जो लोकप्रियता और स्टारडम के मामले में अमिताभ बच्चन को टक्कर देते थे. आज 70 के दशक के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड के शहंशाह से भी एक कदम आगे ही थे. इस एक्टर के नाम कई कल्ट क्लासिक फिल्में भी दर्ज हैं. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और राइटर अमोल पालेकर ने हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया है. कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके इस एक्टर की प्रतिभा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि अमोल पालेकर जितने उम्दा कलाकार हैं, उतने ही शानदार पेंटर भी हैं. हाल ही में राजश्री प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि एक्टिंग उनका पहला प्यार नहीं है.
इस इंटरव्यू के दौरान अमोल पालेकर ने बताया कि वह खुद को एक एक्टर से ज्यादा एक पेंटर के रूप में पहचानते हैं और पेंटिंग हमेशा से उनका पहला प्यार था. इन दिनों फिल्मों में कम नजर आने के बारे में बात करते हुए ‘चितचोर’ एक्टर कहते हैं कि वह केवल वही काम करना चाहते हैं जिससे उन्हें खुशी मिले.
अमोल पालेकर ने अपनी सादगी से फैंस का दिल जीता है.
फिल्मों से दूर अमोल पालेकर इन दिनों थिएटर और पेंटिंग कर अपना समय बिता रहे हैं. उन्होंने बताया कि 78 साल की उम्र में भी वह थिएटर में सोलो परफॉरमेंस दे चुके हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अगर उन्हें अच्छे रोल ऑफर होते हैं तो वह फिल्मों में काम करने से परहेज नहीं करेंगे. अमोल पालेकर ने 1969 में मराठी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
शादी के वक्त अमिताभ बच्चन की डर से हो गई थी हालत खराब, ससुरालवालों के सामने जोड़ लिए थे हाथ, की थी खास गुजारिश
ये एक्टर ‘चितचोर’, ‘जीवन ज्योति’, ‘छोटी सी बात’, ‘दामाद’, ‘दोनों लड़के दोनों कड़के’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अपने अभिनय के दम पर एक्टर ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. उन दिनों अमोल पालेकर का स्टारडम ऐसा था कि वह अमिताभ बच्चन को भी टक्कर देते थे. ये एक्टर अपनी सादगी के चलते भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय थे.
साउथ की सुपरहिट मूवी का बना रीमेक, मेकर्स ने लुटाए करोड़ों, रिलीज होते ही लगा झटका, ढेर हुई फिल्म
निर्देशन में भी दिखाया दम
पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुके अमोल पालेकर निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं. उन्होंने शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘पहेली’ का निर्देशन किया था. ये फिल्म भारत की तरफ से 79वें ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री भी थी.
.
Tags: Amitabh bachchan, Amol Palekar, Entertainment
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 19:01 IST
[ad_2]
Source link