Karnataka Minister Shivanand Patil Viral Video | BJP Congress | BJP बोली- कांग्रेस नेता जनता से लूटे पैसे से मजे ले रहे

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता शिवानंद पाटिल ने मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं बस शादी में शामिल होने गया था, मैंने वहां कोई पैसा नहीं फेंका।

कर्नाटक सरकार में मंत्री शिवानंद पाटिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मंत्री चेयर पर बैठे हैं और उनके आस-पास मौजूद कई लोग हवा में नोट उड़ा रहे हैं। ज्यादातर नोट 500 रुपए के लग रहे हैं। वीडियो में मंत्री के पैरों के पास ही नहीं बल्कि पूरी फर्श पर नोट बिखरे हैं, लेकिन शिवानंद पाटिल अपने पास बैठे लोगों से बातचीत करने में व्यस्त हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो तीन दिन पहले बताया जा रहा है, जो अब वायरल हो रहा है। दरअसल, कर्नाटक के गन्ना विकास मंत्री शिवानंद पाटिल 15 अक्टूबर को हैदराबाद में कांग्रेस नेता अयाज खान के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

यहां कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया था। मंच पर कलाकार कव्वाली गा रहे हैं। मंत्री अपने साथियों के साथ कव्वाली का लुत्फ ले रहे हैं। वहीं, उनके आसपास मौजूद कई लोग हवा में नोट उड़ा रहे हैं। इस दौरान कर्नाटक के मंत्री रहीम खान और जमीर अहमद भी मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो तीन दिन पहले बताया जा रहा है, जो अब वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो तीन दिन पहले बताया जा रहा है, जो अब वायरल हो रहा है।

बीजेपी ने कहा- जनता के पैसे से आनंद ले रहे
भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता शिवानंद पाटिल पर निशाना साधा। बीजेपी ने मामले को शर्मनाक बताया और तेलंगाना पुलिस से पार्टी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। बीजेपी ने एक्स पर लिखा- लोकतंत्र में चुनाव महापर्व है और कांग्रेस पार्टी और उसके मंत्री अपनी काली कमाई से इसको प्रदूषित करने का काम कर रहे हैं। शिवानंद पाटिल राज्य के लोगों से लूटे गए पैसे से आनंद ले रहे हैं।

विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता शिवानंद पाटिल ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बस शादी में शामिल होने गया था, मैंने वहां कोई पैसा नहीं फेंका।

पाटिल ने कहा था- किसान मुआवजे के लिए आत्महत्या कर रहे

शिवानंद पाटिल ने 6 सितंबर 2023 में किसानों की आत्महत्या को लेकर एक बयान दिया था, जिसको लेकर खूब विवाद हुआ। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक सरकार की ओर से मुआवजे की रकम बढ़ाने के बाद से राज्य में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ गई हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा- मेरा इरादा किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं मीडिया को किसानों की आत्महत्याओं की संख्या बताने से पहले डेटा का इंतजार करने की सलाह दे रहे थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *