राज कुंद्रा ने उतारा अपना नकाब, फूट-फूटकर रो पड़े श‍िल्‍पा शेट्टी के पति, बोले- ‘मेरे बीवी-बच्‍चों को छोड़ दो…’

[ad_1]

नई दिल्ली. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से जेल से बाहर आए हैं, तब से उन्हें वह मीडिया के सामने तो कई बार आए, लेकिन हर बार चेहरे पर मास्क नजर आया. 20 सिंतबर 2021 राज कुंद्रा को कोर्ट ने बेल दी, जिसके बाद वह आर्थर रोड जेल से बाहर आए. 2 साल 27 द‍िन 14 घंटे के बाद बॉलीवुड की फिटनेस गर्ल शिल्पा शेट्टी के पति ने चेहरे से नकाब हटाया और मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोने लगे. क्या था वो कारण आपको बताते हैं.

राज कुंद्रा की जिंदगी सस्पेंस से भरी है. शिल्पा शेट्टी के साथ दूसरी शादी के बाद लाइमलाइट में आए राज कुंद्रा, जल्द फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वह जल्द फराह खान की फिल्म UT 69 में नजर आएंगे, जो उन्हीं की बायोग्राफी पर बेस्ड हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें वह अपने आंसू रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रोने लगे.

दिल से शूट किया फिल्म का एक-एक सीन
दरअसल, मौका था UT 69 के ट्रेलर लॉन्च का. इस दौरान दो सालों के बाद उन्होंने चेहरे से मास्क हटाया और इस फिल्म से जुड़ी यादों को मीडिया के सामने शेयर किया. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म का एक-एक शॉट को उन्होंने दिल से शूट किया और यहीं वजह है कि जहां भी रोने वाला सीन था वहां, उन्हें ग्लीसरीन की जरूरत भी नहीं पड़ी. उन्होंने उस सीन का भी जिक्र किया.

क्यों फूट-फूटकर रोए राज कुंद्रा?
मास्क मैन जैसा टैग राज को लोगों ने दे रखा था, ये सवाल पूछे जाने पर उन्होंने जवाब में कहा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है. कहने से कोई शेर को गधा बनाए तो वो शेर गधा नहीं बन जाता है. वहीं, परिवार वालों पर होने वाले कटाक्ष पर वह अपने इमोशन्स कंट्रोल नहीं कर पाए और फूट-फूट कर रोने लगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे जो बोलना है बोलो, लेकिन मेरे बच्चे मेरी बीवी और मेरी फैमिली पे मत जाओ… यार उन्होंने क्या बिगाड़ा है आपका?’

शिल्पा ने हर कदम पर दिया साथ: राज कुंद्रा
राज कुंद्रा ने बताया की शिल्पा ने उन्हें हर कदम पर सपोर्ट किया है. गंभीर आरोप होने के बाद भी उन्होंने कभी भी उन्हेंगलत नहीं समझा और हमेशा एक पिलर की तरह राज के साथ खड़ी रहीं और उन्हें उनके कठिन वक्त पर हिम्मत दी.

क्यों पहना था मास्क?
मैंने जब से मास्‍क पहना था, तब स‍िर्फ दर्द की वजह से पहना था. मीड‍िया ने मेरे केस में जो ट्रायल क‍िया था, वो मेरे ल‍िए बहुत दर्दनाक था. ये मीड‍िया ट्रायल मेरे असली लीगल ट्रायल से ज्‍यादा दर्दनाक था. मैं इल्‍जाम नहीं लगाना चाहता क्‍योंकि आप लोग अपना काम कर रहे थे, लेकिन ये मेरे ल‍िए बहुत दुखद था. ये इतना परेशान करने वाला था कि मैंने मास्‍क ही पहन ल‍िया.

फिल्म के लिए थी स्ट्रेटजी
इसके साथ ही राज कुंद्रा ने मास्क को फिल्म प्रमोट करने की स्ट्रेटजी भी बताई. उन्होंने कहा कि अगर वे मास्क निकल देते तो कुछ दिन बाद लोग उन्हें भूल जाते. लेकिन उन्होंने मास्क इस फिल्म के लिए पहन रखा था, ताकि लोग उन्हें याद रखें.

Tags: Raj kundra, Shilpa shetty



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *