ऐप पर पढ़ें
युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल पहुंचे तो बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पर ही अगवानी के लिए आए। प्लेन से उतरते ही जो बाइडेन और बेंजामिन नेतन्याहू गले मिले और फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास के खिलाफ मुकाबले का दम भरा। यही नहीं इजरायल को क्लीन चिट देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि अस्पताल पर हमले में गाजा पट्टी में सक्रिय उग्रवादी समूहों का हाथ है। जो बाइडेन ने कहा कि इजरायल हमास से जंग में अकेला नहीं है, हम उसके साथ हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल को यह हक है कि वह अपनी रक्षा कर सके।
उन्होंने कहा कि हमें पता है कि अस्पताल पर इजरायल ने हमाल नहीं किया है बल्कि हमास की मिसाइल से ही यह घटना हुई। उन्होंने साफ कहा कि हमला तो हमास ने इजरायल पर किया है और हम इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल के अलावा यह अमेरिका के लिए भी मुसीबत की घड़ी है। वहीं जो बाइडेन के साथ मीटिंग में नेतन्याहू ने साफ कहा कि यह हमला इजरायल ने नहीं बल्कि हमास ने ही किया है। उसके आतंकियों ने ही अस्पताल पर अटैक किया। एक तरफ जो बाइडेन ने इजरायल का बचाव किया तो वहीं हमास को ऐसा संगठन बताया, जो आतंकवादी है। उन्होंने कहा कि हमास पूरे फिलिस्तीन का प्रतिनिधित्व नहीं करता।
इजरायल के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है हॉस्पिटल अटैक, रूस ने मांगे सबूत
एक तरफ बाइडेन और नेतन्याहू की तेल अवीव में मीटिंग हो रही थी तो उसी दौरान गाजा पट्टी में हुए एक इजरायली हमले में एक बेकरी ध्वस्त हो गई। इसके अलावा एक तीन मंजिला इमारत पर भी हवाई हमला हुआ, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए हैं। गाजा पट्टी के बड़े इलाके में इजरायल के हमलों की वजह से बिजली गुल है और पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है।
गाजा अस्पताल पर हमला आपने नहीं, बल्कि; इजरायल पहुंचे बाइडन की दो टूक
गौरतलब है कि जो बाइडेन ने एक तरफ खुलकर इजरायल का समर्थन किया है तो वहीं अरब देशों को अमेरिका का रुख नागवार गुजरा है। मिस्र, जॉर्डन और फिलिस्तीन के राष्ट्राध्यक्षों ने जो बाइडेन के साथ प्रस्तावित समिट को ही रद्द कर दिया है। इससे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एंटनी ब्लिंकन को 15 घंटे इंतजार कराया था और तब जाकर मुलाकात की थी। यही नहीं मुलाकात में उन्होंने कड़ा स्टैंड रखते हुए कहा कि इजरायल को गाजा पट्टी पर हमले रोकने होंगे।
इजरायल के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है हॉस्पिटल अटैक, रूस ने मांगे सबूत