National Film Awards 2023 | नेशनल अवॉर्ड्स में सितारों का धमाल, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारों का दिखा जलवा

[ad_1]

Loading

मुंबई: आज 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उनके काम के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी सम्मानित अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस साल 24 अगस्त को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।

कैपिटल सिटी पहुंचे सितारे

ये पुरस्कार भारत सरकार द्वारा हर साल फिल्म, साहित्य और कला के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है। फिलहाल इस इवेंट में शिरकत करने आलिया भट्ट, पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन सहित कई सितारे कैपिटल सिटी पहुंचे।

डीडी नेशनल ने दिखाया इसका लाइव प्रसारण

बता दें कि नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रतिभा और उत्कृष्टता का यह जश्न आज दोपहर 1:30 बजे डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण दिखाया। इसके अलावा आप इस समारोह का प्रसारण डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। इस इवेंट को लेकर दूरदर्शन के सोशल मीडिया हैंडल ने एक पोस्टर भी जारी किया गया था। जिसे पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रतिभा और उत्कृष्टता का जश्न मनाएं। 17 अक्टूबर 2023 को डीडी नेशनल पर हमसे लाइव जुड़ें।’

69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार 2023 के विजेताओं की लिस्ट :

बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)

बेस्ट एक्ट्रेस – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट एक्टर – अल्लू अर्जुन (पुष्पा)

बेस्‍ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)

बेस्‍ट सपोर्ट‍िंग एक्‍टर- पंकज त्र‍िपाठी (मिमी)

बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस- पल्‍लवी जोशी (द कश्‍मीर फाइल्‍स)

बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्‍पा)

बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- आरआरआर बेस्‍ट कोरियोग्राफी- आरआरआर बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स- आरआरआर

बेस्‍ट गुजराती फिल्‍म- छेलो शो

बेस्‍ट मिश‍िंग फिल्‍म- बूम्‍बा राइड

बेस्‍ट असमी फिल्‍म- अनुर

बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म- कालोखो

बेस्‍ट कन्नड़ फिल्‍म- 777 चार्ली

बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म- समांतर

बेस्‍ट मराठी फिल्‍म- एकदा के जाला

बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म- होम

बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)

बेस्‍ट डायरेक्‍टर- बकुल मटियानी (स्‍माइल प्‍लीज)

बेस्‍ट फिल्‍म ऑन फैमिली वैल्‍यूज- चंद सांसें (हिंदी)

बेस्‍ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)

बेस्‍ट इन्‍वेस्‍ट‍िगेटिव फिल्‍म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)

बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)

बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)

बेस्‍ट एनवायरनमेंटल फिल्‍म – मुन्‍नम (मलयालम)

नरगिस दत्त अवॉर्ड 2023- द कश्मीर फाइल्स (विवेक अग्निहोत्री)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *