Israel Hamas war vs Iran | Gaza Strip Benjamin Netanyahu | हमास ने कहा- इजराइल ने एयरस्ट्राइक की; PM नेतन्याहू का दावा- रॉकेट फिलिस्तीन का था

[ad_1]

तेल अवीव22 मिनट पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर

  • कॉपी लिंक

तस्वीर अल अहली हॉस्पिटल की है, जहां लाशों का ढेर लग गया है।

इजराइल और हमास की जंग का आज 12वां दिन है। मंगलवार देर रात हमास के अहली अरब सिटी हॉस्पिटल रॉकेट अटैक हुआ, जिसमें 500 लोगों की मौत हो गई। हमास ने दावा किया कि हमला इजराइल ने किया।

हालांकि इजराइल ने कहा है कि हॉस्पिटल पर हुए हमले में उसका हाथ नहीं हैं। फिलिस्तीनी आतंकी ही हॉस्पिटल के पास हमला कर रहे थे, उन्हीं में से एक रॉकेट दिशा भटक गया।

हमास के दावे पर इजराइली PM नेतन्याहू ने X पर पोस्ट में लिखा- “पूरी दुनिया को पता होना चाहिए कि गाजा में इजराइली सेना ने नहीं, बल्कि हमास के खूंखार आतंकियों ने हमला किया है। जिन लोगों ने हमारे बच्चों की बेरहमी से हत्या की, वे अपने बच्चों की भी हत्यारे हैं।”

अहम अपडेट्स

  • UN चीफ एंतोनियो गुतेरेस गुरुवार को मिडिल ईस्ट दौरे पर जा रहे हैं। वो इस इलाके के सभी देशों के प्रमुखों के साथ इजराइल-हमास जंग को रोकने के लिए सीधी बातचीत करेंगे।
  • इजराइल के मिलिट्री चीफ हेर्जेल हेलेवी ने ईरान के समर्थन वाले हिज्बुल्लाह ग्रुप को वॉर्निंग दी है। वीडियो मैसेज में चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा- अगर हिज्बुल्लाह ने हमले की गलती की तो सिर्फ एक चीज होगी…तबाही, तबाही और सिर्फ तबाही।
  • इजराइल से 286 भारतीयों और 18 नेपाली नागरिकों को लेकर पांचवीं फ्लाइट मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंची। इन सभी का केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने स्वागत किया।
गाजा में बमुश्किल मदद पहुंच पा रही है। राहत सामग्री लाने वाले कई ट्रक भी बमबारी की चपेट में आ चुके हैं।

गाजा में बमुश्किल मदद पहुंच पा रही है। राहत सामग्री लाने वाले कई ट्रक भी बमबारी की चपेट में आ चुके हैं।

फ्रांस ने पहली बार बताई मरने वालों की संख्या
फ्रांस ने मंगलवार को पहली बार हमास के हमले में मारे गए लोगों की तादाद बताई। उसके मुताबिक- 21 फ्रांसीसी नागरिक मारे गए और 11 लापता हैं। इनमें से ज्यादातर के हमास में बंधक होने की आशंका है।

सऊदी अरब के अखबार ‘द नेशनल’ ने कहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों बहुत जल्द इजराइल दौरे पर जा सकते हैं। मंगलवार को मैक्रों ने कहा- बंधकों को छुड़ाने के लिए बहुत गंभीर राजनयिक प्रयास किए जा रहे हैं।

एक लीटर डीजल भी है तो हॉस्पिटल को दें
फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार रात आम लोगों के लिए अपील जारी की। कहा- अगर आपके पास एक लीटर डीजल भी है तो अस्पताल जाकर डोनेट कर दें। यहां जेनरेटर चलाने के लिए इसकी बेहद जरूरत है। हो सकता है आपकी मदद से किसी इंसान की जान बचाई जा सके।

गाजा के अस्पतालों में बिजली नहीं है। जेनरेटर चलाना भी मुश्किल है, क्योंकि डीजल नहीं है। अब लोगों से एक-एक लीटर डीजल देने की अपील की जा रही है।

गाजा के अस्पतालों में बिजली नहीं है। जेनरेटर चलाना भी मुश्किल है, क्योंकि डीजल नहीं है। अब लोगों से एक-एक लीटर डीजल देने की अपील की जा रही है।

एक और हमास कमांडर ढेर
इजराइली सेना ने कहा है कि उसने हमास के कमांडर अयमान नोफाल को मार गिराया है। खुद हमास ने भी नोफाल के मारे जाने की पुष्टि की है। नोफाल ने इजराइली सेना पर और आम लोगों पर कई हमलों को अंजाम दिया। 2006 में इजराइली सैनिक गिलाड शालित को किडनैप किया गया था। नोफाल इसका मास्टरमाइंड था।

गाजा में 5 हजार गर्भवती महिलाओं पर खतरा
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक- गाजा में इस वक्त 5 हजार महिलाएं प्रेग्नेंट हैं और इन्हें इलाज की जरूरत है। हॉस्पिटल और क्लीनिक्स में न तो दवाइयां बची हैं और न बिजली है। इनमें से कुछ तो पहले ही बमबारी में घायल हैं। UN ने भी इस रिपोर्ट की पुष्टि कर दी है। ग्लोबल चैरिटी एजेंसी ‘सेव द चिल्ड्रन’ के मुताबिक- जंग में अब तक 1 हजार फिलिस्तीनी बच्चे मारे जा चुके हैं। अगर अब भी कुछ नहीं किया गया तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।

गाजा इलाके में करीब 5 हजार महिलाएं प्रेग्नेंट हैं। दवाओं और इलाज की कमी के चलते न सिर्फ इन्हें बल्कि होने वाले बच्चे को भी खतरा है।

गाजा इलाके में करीब 5 हजार महिलाएं प्रेग्नेंट हैं। दवाओं और इलाज की कमी के चलते न सिर्फ इन्हें बल्कि होने वाले बच्चे को भी खतरा है।

जर्मन चांसलर नेतन्याहू से मिले
इजराइल को मदद का भरोसा दिलाने के लिए जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज मंगलवार रात तेल अवीव पहुंचे। उन्होंने इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और प्रेसिडेंट इसाक हर्जोग से मुलाकात की। इसके बाद जर्मनी के उन परिवारों से भी मिले, जिनके परिजन हमास के कब्जे में हैं।

‘गल्फ न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक- गाजा के लोग अब सिर्फ जिंदा बचने की कोशिश कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों के पास घर नहीं बचे हैं, वो गलियों में रात गुजार रहे हैं। वॉटर सप्लाई करीब-करीब बंद है। लोगों के पास पैसे तो हैं, लेकिन बेकरीज और दुकानों में सामान नहीं है।

अमेरिका की तैयारी और ईरान की धमकी
अमेरिका अपने 11 हजार सैनिक इजराइल में तैनात कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ये सैनिक सीधे युद्ध नहीं लड़ेंगे, बल्कि इजराइल की सेनाओं को टेक्निकल और मेडिकल सपोर्ट देंगे। इस बीच अमेरिकी आर्मी के चीफ माइकल एरिक कुरिला भी इजराइल पहुंच चुके हैं।दूसरी तरफ ईरान ने इजराइल और उसका समर्थन करने वाले देशों को कड़ी चेतावनी दी है।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खुमैनी ने मंगलवार को कहा कि अगर इजराइल ने गाजा में बमबारी बंद नहीं की, तो दुनिया मुस्लिम फोर्सेज को रोक नहीं पाएगी।

साउथ गाजा में इजराइली हमले के बाद मंगलवार को मलबे से निकाली गई घायल बच्ची।

साउथ गाजा में इजराइली हमले के बाद मंगलवार को मलबे से निकाली गई घायल बच्ची।

एक और हमास कमांडर ढेर
इजराइली सेना ने कहा है कि उसने हमास के कमांडर अयमान नोफाल को मार गिराया है। खुद हमास ने भी नोफाल के मारे जाने की पुष्टि की है। नोफाल ने इजराइली सेना पर और आम लोगों पर कई हमलों को अंजाम दिया। 2006 में इजराइली सैनिक गिलाड शालित को किडनैप किया गया था। नोफाल इसका मास्टरमाइंड था।

इजराइली हमले में अपनों को गंवाने के बाद रोते हुए गाजा की एक महिला।

इजराइली हमले में अपनों को गंवाने के बाद रोते हुए गाजा की एक महिला।

हमास की कैद में हैं 250 नागरिक
हमास मिलिट्री के प्रवक्ता अबु ओबेदा ने कहा है कि उनकी कैद में 200 से 250 नागरिक हैं। इनमें से विदेशी नागरिक हमारे मेहमान हैं। हालात सुधरने पर हम इन्हें रिहा कर देंगे। ओबेदा ने ये भी कहा कि वो गाजा में इजराइल के बड़े जमीनी ऑपरेशन से डरते नही हैं। इजराइली सेना 10 हजार सैनिकों के साथ गाजा में जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

हमास ने बंधकों के फुटेज शेयर किए हैं, इसमें फ्रांस की महिला का इलाज किया जा रहा है।

हमास ने बंधकों के फुटेज शेयर किए हैं, इसमें फ्रांस की महिला का इलाज किया जा रहा है।

तस्वीर लेबनान बॉर्डर की है जहां, इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने हिजबुल्लाह के 4 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।

तस्वीर लेबनान बॉर्डर की है जहां, इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने हिजबुल्लाह के 4 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।

बाइडेन के दौरे से इजराइल के बड़े हमले में देरी
इजराइली फौज जमीनी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर चुकी है और उसे सरकार से हरी झंडी का इंतजार है। इधर, मंगलवार सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने घोषणा की कि प्रेसिडेंट जो बाइडेन 18 अक्टूबर को इजराइल जाएंगे। यह ऐलान उन्होंने PM नेतन्याहू और अधिकारियों के साथ 7 घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद किया। इजराइल में बाइडेन की चुनौतियों से जुड़ी खबर इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक बाइडेन के दौरे की वजह से गाजा में इजराइल के जमीनी हमले में देरी हो सकती है। दरअसल, 7 अक्टूबर के बाद से इजराइल लगातार गाजा पर बम बरसा कर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इसे आगे बढ़ाते हुए इजराइल ने गाजा में घुसने का फैसला भी किया है, ताकि हमास के कमांडरों को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

बाइडेन के एक दिन पहले पहुंचने की अफवाह
रूसी मीडिया हाउस RT ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक दिन पहले इजराइल पहुंचने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया। इसे भारत की मीडिया ने भी चलाया। हालांकि, RT का शेयर किया वीडियो 2022 का है, जब बाइडेन इजराइल गए थे।

ये फुटेज 2022 का है, उस वक्त इजराइल के प्रधानमंत्री याइर लैपिड थे। वो बाइडेन को एयरपोर्ट पर रिसीव करते देखे जा सकते हैं।

ये फुटेज 2022 का है, उस वक्त इजराइल के प्रधानमंत्री याइर लैपिड थे। वो बाइडेन को एयरपोर्ट पर रिसीव करते देखे जा सकते हैं।

अंधेरे में गाजा

इजराइल ने गाजा को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। इसकी वजह से गाजा में बिजली और पानी नहीं है, इस वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

इजराइल ने गाजा को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। इसकी वजह से गाजा में बिजली और पानी नहीं है, इस वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

गाजा में अंधेरे के बीच जाते लोग।

गाजा में अंधेरे के बीच जाते लोग।

तस्वीर गाजा के सबसे ज्यादा आबादी वाले इलाके खान यूनिस की है, जहां एक शख्स इजराइल हमले में घायल एक बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा है।

तस्वीर गाजा के सबसे ज्यादा आबादी वाले इलाके खान यूनिस की है, जहां एक शख्स इजराइल हमले में घायल एक बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा है।

हमारा वजूद दांव पर है

  • इजराइली संसद का शीत सत्र सोमवार को शुरू हुआ। चंद मिनिट बाद ही अलर्ट सायरन बजने लगे। इस वक्त एक महिला सांसद बोल रहीं थीं। उन्होंने स्पीच बंद की और इसके फौरन बाद सभी सांसद और प्रधानमंत्री बंकरनुमा रूम्स में चले गए। कुछ देर बाद कार्यवाही फिर शुरू हुई। नेतन्याहू ने भाषण दिया।
  • इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा- हमारे देश को आजादी मिले 75 साल हो चुके हैं, लेकिन लगता ऐसा है, जैसे आज भी हम आजादी की जंग ही लड़ रहे हैं। मैं देश से कहना चाहता हूं कि यह हमारे वजूद की जंग है और हम इसे जीतकर रहेंगे।
  • संसद में नेतन्याहू ने एक अहम कबूलनामा किया। कहा- इसमें कोई दो राय नहीं कि हमसे गलतियां हुई हैं और इनकी वजह से हमास 7 अक्टूबर का हमला कर पाया। इस मामले की जांच चल रही है। हमास दुनिया के लिए भी खतरा है। अब ईरान की शह पर हिजबुल्ला भी हमले कर रहा है। मैं इन सभी से सिर्फ इतना कहूंगा कि हमें आजमाने की गलती न करें, बहुत खतरनाक नतीजे होंगे।
सोमवार रात इजराइल की संसद में स्पीच के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू।

सोमवार रात इजराइल की संसद में स्पीच के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू।

गाजा में इजराइल के हमलों की तस्वीरें…

राफा क्रॉसिंग की सैटेलाइट तस्वीर। जब लोगों तक खबर पहुंची की एक रास्ता खुला है जहां से वो गाजा छोड़कर जा सकते हैं, तो लोग बिना कुछ सोचे समझे यहां पहुंच गए। हालांकि, यहां पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली की खबर झूठी थी।

राफा क्रॉसिंग की सैटेलाइट तस्वीर। जब लोगों तक खबर पहुंची की एक रास्ता खुला है जहां से वो गाजा छोड़कर जा सकते हैं, तो लोग बिना कुछ सोचे समझे यहां पहुंच गए। हालांकि, यहां पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली की खबर झूठी थी।

गाजा में इजराइली हवाई हमलों से बचने के लिए 10 लाख से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ चुके हैं।

गाजा में इजराइली हवाई हमलों से बचने के लिए 10 लाख से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ चुके हैं।

इजराइली बमबारी में घर छोड़कर जाते लोग भी मारे जा रहे हैं।

इजराइली बमबारी में घर छोड़कर जाते लोग भी मारे जा रहे हैं।

इजराइली बमबारी में घायल एक बच्चे को अस्पताल लाया जा रहा है।

इजराइली बमबारी में घायल एक बच्चे को अस्पताल लाया जा रहा है।

गाजा को कोई राहत नहीं मिलेगी
इजराइल के एनर्जी मिनिस्टर कात्ज ने कहा- UN को ये भी देखना चाहिए कि हमला हमारे देश पर हुआ है। हमास तो गाजा में जो राहत सामग्री पहुंचाई गई है, उसे भी चोरी कर रहा है। इसलिए, हमने तय किया है कि अब वहां किसी तरह की मदद या राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जाएगी।

सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि जब तक गाजा से हमास का सफाया नहीं हो जाता, तब तक वहां हमले नहीं रोके जाएंगे। खास बात ये है कि UN की रिफ्यूजी एजेंसी ने भी हमासा पर फ्यूल, मेडिसिन और दूसरी चीजें चोरी करने का आरोप लगाया है।

इजराइली सेना के बख्तरबंद वाहन बड़े ऑपरेशन के लिए गाजा की तरफ बढ़ते हुए।

इजराइली सेना के बख्तरबंद वाहन बड़े ऑपरेशन के लिए गाजा की तरफ बढ़ते हुए।

सीजफायर पर सहमति नहीं बनी
इजराइल के गाजा पर किए गए हमले में हजारों लोग लापता हैं। इनमें से कई के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दक्षिणी गाजा में राफा क्रॉसिंग पर युद्ध विराम पर सहमति बनने की बात कही गई थी। फिलहाल गाजा खाली करने के लिए राफा क्रॉसिंग एकलौता रास्ता है।

तस्वीर राफा बॉर्डर की है। सोमवार को सीजफायर की झूठी खबरें सुनने के बाद लोग गाजा छोड़ने के लिए यहां इकट्ठा होने लगे।

तस्वीर राफा बॉर्डर की है। सोमवार को सीजफायर की झूठी खबरें सुनने के बाद लोग गाजा छोड़ने के लिए यहां इकट्ठा होने लगे।

गाजा के लोगों को पनाह नहीं देगा इजिप्ट
इजराइल गाजा से लोगों को निकालने पर आमादा है, लेकिन सवाल ये है कि यहां से निकाले जाने के बाद गाजा के लोग शरण कहां लेंगे। 15 अक्टूबर को इजिप्ट ने साफ कर दिया कि वो गाजा के लोगों को अपने सिनाई रेगिस्तान में रुकने की मंजूरी नहीं देगा।

रविवार को इजिप्ट सरकार की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग हुई थी। प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल सीसी ने इसकी अध्यक्षता की। मीटिंग के बाद जारी बयान में सीसी ने कहा था- हमारी सुरक्षा ही हमारी लक्ष्मण रेखा है और इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस बयान का मतलब साफ है कि गाजा के 20 लाख से ज्यादा लोगों को इजिप्ट अपने देश में नहीं आने देगा। पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इजिप्ट सिनाई इलाके में टेम्परेरी कैम्प लगाकर इन लोगों को रुकने की मंजूरी दे सकता है। अब UN के सामने सबसे बड़ी दिक्कत इन लोगों को शेल्टर देने की है, क्योंकि इजराइल किसी भी वक्त गाजा में जमीनी कार्रवाई शुरू कर सकता है।

हमास ने दावा किया था कि उसने 7 अक्टूबर को इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागे थे।

हमास ने दावा किया था कि उसने 7 अक्टूबर को इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागे थे।

गाजा पर बड़े हमले से पहले हवाई दौरा
इजराइली एयरफोर्स ने ग्राउंड फोर्सेज को गाजा पट्टी पर बड़े हमले से पहले इलाके का हवाई दौरा कराया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा पट्टी पर हमले के लिए उन कमांडर्स को चुना गया है, जो पहले भी गाजा में तैनात रह चुके हैं।

दरअसल, 2005 से पहले गाजा पट्टी पर इजराइल का ही कब्जा था। इस इलाके को इजराइल ने 1967 की जंग के बाद जीता था। हालांकि, 2005 में ओस्लो संधि के बाद यहां से अपनी फौज को हटाकर, कब्जा भी छोड़ दिया था।

इजराइल के जमीनी हमले से पहले ही गाजा में 64 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं।

इजराइल के जमीनी हमले से पहले ही गाजा में 64 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं।

अब तक हमास के 7 कमांडर मारे गए
इजराइली सेना ने कहा कि उसने हमास के कुल 7 कमांडरों को मार गिराया है। मंगलवार को अयमान नोफेल नाम का कमांडर मारा गया।

इसके पहले 14 अक्टूबर को इजराइली सेना ने हमास के दो बड़े कमांडरों को मार गिराया। सेना ने बताया कि उन्होंने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले को लीड करने वाले कमांडर अली कादी को मार गिराया है। अली कादी को मारने का काम इजराइल की इंटरनल इटेलिजेंस एजेंसी शिन बेत ने किया है। इसी तरह, हमास का एयरफोर्स हेड मुराद अबु मुराद भी इजराइली हमले में मारा गया।

हमास लड़ाकों के शवों से मिले कोडेड दस्तावेज
इजराइल से जंग में मारे गए हमास लड़ाकों के शवों और उनकी गाड़ियों से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। कोडवर्ड में लिखे गए इन दस्तावेजों में हमास के इजराइल पर अटैक करने की प्लानिंग का जिक्र है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्स में इजराइली लोगों को अगवा करने और जान से मारने के निर्देश थे। विस्तार से पढ़ें…

इजराइली सेना के सीक्रेट्स जानता था हमास
हमास के प्लानिंग डॉक्यूमेंट्स, वीडियो और इजराइली सेना के अधिकारियों के कुछ बयान सामने आए। इनसे साफ होता है कि लड़ाकों को इजराइली मिलिट्री की वर्किंग के बारे में सटीक जानकारी थी। वो ये जानते थे कि सेना की स्पेसिफिक यूनिट कहां तैनात है। इतना ही नहीं, हमास के लड़ाकों को इस बात की भी जानकारी थी कि किन इलाकों में सेना को पहुंचने में और दोबारा इकट्‌ठा होने में कितना समय लगेगा। विस्तार से पढ़ें…

इजराइल में हमास के हमले की तस्वीरें…

हमास के हमले के बाद हजारों लोगों की मौत हुई। अश्कलोन शहर में अपनों को खोने के बाद रोता एक परिवार।

हमास के हमले के बाद हजारों लोगों की मौत हुई। अश्कलोन शहर में अपनों को खोने के बाद रोता एक परिवार।

हमास के लड़ाके कई इजराइलियों को बंधक बनाकर गाजा ले गए। तेल अवीव में लापता और बंधक बनाए गए लोगों के पोस्टर लगे हैं।

हमास के लड़ाके कई इजराइलियों को बंधक बनाकर गाजा ले गए। तेल अवीव में लापता और बंधक बनाए गए लोगों के पोस्टर लगे हैं।

इजराइली सेना लगातार गाजा में मिसाइलें दाग रही है।

इजराइली सेना लगातार गाजा में मिसाइलें दाग रही है।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया।

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

ये खबर भी पढ़ें…

अल-अक्सा मस्जिद में इजराइली पुलिस ने नमाजियों को गिरफ्तार किया; हमास ने कहा- कीमत चुकानी पड़ेगी

​​​​​​इजराइल में यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में पुलिस और फिलिस्तीनियों की बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर पवित्र मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, कुछ फिलिस्तीनियों ने खुद को पटाखों, लाठी और पत्थरों के साथ मस्जिद में बंद कर लिया था और बाहर बैरिकेडिंग लगा दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *