[ad_1]
नई दिल्ली. सनी देओल ने अपने उन बीते लम्हों को याद किया, जब क्रिकेट खेल रहे थे. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी उन्होंने गलती से एक दोस्त के सिर पर चोट मार दी थी. हाल ही में मैशेबल इंडिया के साथ बात करते हुए सनी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर खुलकर बात की और अपने जीवन से जुड़ी दिलचस्प कहानियां को भी साझा किया. इस दौरान उनके बेटे राजवीर देओल भी उनके साथ शामिल थे. बता दें कि हाल ही में राजवीर ने अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दोनों’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज हुई थी.
सिद्धार्थ आलमबयान संग बात करते हुए सनी ने अपने बीते खास लम्हों को याद किया और उन्हें पछतावा भी महसूस किया. बाचचीत के दौरान सनी ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का बिल्कुल भी शौक नहीं था. लेकिन वह कभी-कभी गली-गली क्रिकेट खेला करते थे. ऐसे में एक बार उन्होंने एक गलती हो गई और उस गलती में उनका दोस्ट बुरी तरह से घायल हो गया.
सनी देओल को नहीं है क्रिकेट खेलने का शौक
रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल ने कहा, ‘ मुझे क्रिकेट का इतना शौक नहीं था लेकिन गली-गली क्रिकेट खेलता था.इससे जुड़े काफी किस्से हैं. इसमें एक किस्सा ये भी है कि मैंने एक बार अपने एक दोस्त का सर फोड़ दिया था. मैंने कभी रबर बॉल से क्रिकेट नहीं खेला, सीज़न बॉल से ही खेलते थे. रबर बॉल में वो मजा नहीं आता क्योंकि रबर की गेंद हर जगह उछलती रहती थी और उसे मारने में मजा नहीं आता था.’
वॉलीबॉल खेलना करते हैं पसंद
आगे सनी ने बताया कि उन्हें वॉलीबॉल खेलना पसंद है. आगे बातों-बातों में राजवीर देओल ने मजाक-मजाक में इस बात का जिक्र किया कि उनकी उंगलियां टेढ़ी क्यों हैं. यह पता चला है? सनी देओल की आदत थी कि वह वॉलीबॉल को बहुत ज्यादा फुलाते थे और उसे सख्त बना देते थे, क्योंकि उन्हें कभी भी नरम गेंदों से खेलना पसंद नहीं था. युवा स्टार राजवीर देओल ने बताया, ‘हम वॉलीबॉल खेलते थे, पिताजी यह सुनिश्चित करते थे कि गेंद बहुत अधिक पंप हो. यही कारण है कि मेरी सभी उंगलियां टेढ़ी हैं. हम गेंद को पिताजी से छुपाते थे क्योंकि वह चाहते थे कि गेंद बहुत सख्त हो. पिताजी कहते, ‘इसे दबाओ यार, यह बहुत नरम है, पंप ले लो.’
सनी देओल की आने वाली फिल्में
सनी देओल के काम की बात करें तो इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 रिलीज होने के बाद, सनी देओल ने अब राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में दिखेंगे. यह एक देशभक्ति है जो आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज होंगी. इसके साछ ही खबर ये भी का आमिर सनी संग पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. इसके अलावा सनी मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त के साथ एक्शन थ्रिलर ‘बाप’ में भी दिखाई देंगे. इसके अलावा उनके पास ‘अपने 2’ भी है, जिसमें वह अपने पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के साथ स्क्रीन साझा करेंगे.
.
Tags: Bollywood news, Entertainment news., Sunny deol
FIRST PUBLISHED : October 17, 2023, 09:11 IST
[ad_2]
Source link