Australia vs South Africa live score world cup 2023: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 10वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के दमदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन बनाए हैं। अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंद में 109 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल रहे, उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं।।
पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी हुई। बावुमा 35 रन बनाकर आउट हुए। डुसेन 26 रन पर पवेलियन लौटे। क्विंटन डिकॉक ने 90 गेंद में शतक पूरा किया। क्विंटन डिकॉक 106 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुए। डिकॉक के आउट होने के बाद मार्करम और क्लासेन ने पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। एडन 56 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक 29 रन ही बना सके। मार्को ने 26 रन की अहम पारी खेली। डेविड मिलर आखिरी ओवर में क्लीन बोल्ड हुए।
Australia vs South Africa World Cup 2023 Match LIVE Score Updates
South Africa live score- 311/7 (50)
AustraliaScore – 104/6 (26)
7:20 PM – Australia vs South Africa live – ऑस्ट्रेलिया ने 26वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। मार्नस 23 और स्टार्क 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:14 PM – Australia vs South Africa live – ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबुशेन के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई है, जोकि पारी की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।
7:56 PM – Australia vs South Africa live score – ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 180 गेंद में 230 रन बनाने हैं।
7:48 PM – Aus vs SA Live – मार्कस स्टायनिस 4 गेंद में 5 रन बनाकर कैच आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रही है। 70 के स्कोर तक टीम ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। स्टायनिस का विकेट विवादों से घिर गया है।
7:40 PM – Aus vs SA Live – ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है। गेंदबाजी और फील्डिंग में खराब प्रदर्शन करने के बाद बल्लेबाजों ने भी काफी निराश किया है। ग्लेन मैक्सवेल 17 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए।
7:22 PM – Australia vs South Africa live score – जोश इंग्लिस 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद खराब स्थिति में है। रबाडा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
7:14 PM – Aus vs SA Live – स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि उन्हें लगा था कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही है और अंपायर्स कॉल भी स्मिथ के हक में था लेकिन हॉकआई के मुताबिक गेंद लेग स्टंप को लग रही थी।
6:56 PM – Australia vs South Africa live score – डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। एनगिडी ने वॉर्नर को कैच आउट करवाया। वॉर्नर 27 गेंद में 13 रन ही बना सके।
6:50 PM – Aus vs SA Live – ऑस्ट्रेलिया को छठे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के खतरनाक बल्लेबाज मिचेल मार्श सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 15 गेंद में 7 रन बनाए।
6:34 PM – Australia vs South Africa live score – सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श शुरुआती ओवर में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अफ्रीका के गेंदबाज यानसन और एनगिडी काफी परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं।
6:26 PM – Aus vs SA Live Score – ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत के लिए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर पहुंच गए हैं। जीत के लिए टीम को 312 रन बनाने होंगे।
6:04 PM – Aus vs SA Live Score – दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 311 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने 109 जबकि कप्तान ऐडन मार्कराम ने 56 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट चटकाए।
5:46 PM – दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन बनाए हैं। मिचेल स्टार्क ने पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ एक रन दिया और दो विकेट लिए।
5:34 PM – ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब फील्डिंग की है। टीम ने करीब 6 कैच छोड़ हैं।
5:34 PM – Australia vs South Africa live score -दक्षिण अफ्रीका ने 48 ओवर में 5 विकेट खोकर 296 रन बना लिए हैं। मिलर 8 और यानसेन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5:22 PM – Aus vs SA Live Score – स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 27 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हेजलवुड ने उन्हें आउट किया।
5:10 PM – Aus vs SA Live Score – एडन मार्करम शानदार लय में नजर आ रहे हैं। एडम जंपा के आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके लगाए और अर्घशतक पूरा किया।
5:05 PM – Aus vs SA Live Score – क्लासेन और मार्करम के बीच चौथे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।.
4:48 PM –Australia vs South Africa live score- दक्षिण अफ्रीका ने 38 ओवर में 3 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं। मार्करम 26 और क्लासेन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:36 PM – क्विंटन डिकॉक शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर रिवर्स पुल करने के प्रयास में मैक्सवेल क्लीन बोल्ड हो गए। डिकॉक ने 106 गेंद में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 109 रन बनाए।
4:32 PM – Australia vs South Africa live score – साउथ अफ्रीका ने 34 ओवर में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। क्विंटन 109 और मार्करम 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:18 PM – Aus vs SA Live Score – स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मैच में 90 गेंद में 100 रन पूरे किए।
4:08 PM – Aus vs SA Live Score – रासी वैन डेर डुसेन 30 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। एडम जंपा ने उन्हें कैच आउट करवाया। लॉन्ग ऑन पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डुसेन ने विकेट गंवाया।
3:54 PM – Aus vs SA Live Score – साउथ अफ्रीका ने 27 ओवर में एक विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। डिकॉक शतक के करीब पुहंच गए हैं।
3:46 PM – Australia vs South Africa live score – क्विंटन डिकॉक एक बार फिर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं। 82 रन बनाकर वह खेल रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने दमदार शतक लगाया था।
3:34 PM – Aus vs SA Live Score – ग्लेन मैक्सवेल ने दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुए। उन्होंने 55 गेंद में 35 रन बनाए। बावुमा को तीन बार जीवनदान मिला।
3:26 PM – Aus vs SA Live Score – दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पहले विकेट की तलाश में है। हालांकि फील्डर्स ने तेम्बा बावुमा के कई कैच टपकाए हैं।
3:14 PM – क्विंटन डिकॉक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 51 गेंद में 50 रन पूरे किए। बावुमा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3:04 PM – Australia vs South Africa live score- साउथ अफ्रीका ने 70 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम तेंबा बावुमा को दो मौके दे चुकी है। एक कैच कीपर ने छोड़ा है।
2:40 PM – Australia vs South Africa live score- ऑस्ट्रेलिया के दमदार पेस अटैक के सामने साउथ अफ्रीका ने पहले 10 ओवर के पावरप्ले में कुल 53 रन बनाए। एक भी विकेट ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिला।
2:40 PM – Australia vs South Africa live score- साउथ अफ्रीका ने दमदार शुरुआत हासिल की है। 8 ओवर में बिना विकेट खोए 45 रन बना लिए हैं। ऐसे में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले विकेट की तलाश में है।
2:25 PM – Aus vs SA Live Score – साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 19 रन बना लिए हैं और कोई विकेट नहीं गंवाया है।
2:10 PM – Australia vs South Africa live score- साउथ अफ्रीका ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बनाए हैं। तेंबा बावुमा और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं।
2:02 PM Australia vs South Africa live score- साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज करने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ क्विंटन डी कॉक मैदान पर उतर चुके हैं।
1:40 PM Australia vs South Africa live score- साउथ अफ्रीका की टीम में कोएत्ज की जगह शम्सी आए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 में मार्कस स्टॉइनिस और जोश इग्लिस को जगह मिली है।
1:32 PM Australia vs South Africa live score- पैट कमिंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी-
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी
1:28 PM Australia vs South Africa live score- अगर आज साउथ अफ्रीका जीती तो वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप कर जाएगी क्योंकि इस समय शीर्ष पर बैठी न्यूजीलैंड की टीम से उनका नेट रन रेट काफी बेहतर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की नजरें खाता खोलने पर होगी।
1:15 PM Australia vs South Africa live score- अभी तक वर्ल्ड कप के किसी मैच पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि कई वॉर्म अप मैच बारिश की भेंट चढ़े थे। आज के मैच में भी बारिश होने की काफी कम संभावनाएं हैं।
1:00 PM Australia vs South Africa live score- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच का टॉस 1.30 बजे होगा।
12:40 PM Australia vs South Africa live score- ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप में अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 3 मैच जीतकर कंगारू टीम साउथ अफ्रीका से एक कदम आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा था।
12:20 PM Australia vs South Africa live score- ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11- डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
साउथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11- टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड
12:00 PM Australia vs South Africa live score- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। यहां कि पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है, ऐसे में इस मैच में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रह सकता है।
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का आगाज अच्छा नहीं रहा है, पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। पांच बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराना आसान नहीं होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 102 रन से करारी शिकस्त दी थी और उसकी टीम बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी। इस बड़ी जीत से दक्षिण अफ्रीका ने खुद को खिताब का दावेदार भी घोषित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टायनिस हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर गए हैं और उनका कैमरन ग्रीन की जगह लेना तय है।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम के विकेट पर भी सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि पिच की आईपीएल के दौरान काफी आलोचना हुई थी और अब इसे पूरी तरह बदल दिया गया है, लेकिन यह कोई नहीं जानता कि इसका व्यवहार कैसा होगा। अगर यह स्पिन गेंदबाजों को मदद करता है तो फिर दक्षिण अफ्रीका तबरेज शम्सी को टीम में शामिल कर सकता है। उसके पास केशव महाराज के रूप में पहले ही एक उपयोगी स्पिनर है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर जंपा पर निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा क्योंकि वह जानते हैं की टीम में उनका कोई विकल्प नहीं है।
स्क्वॉड:
दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स और रीज़ा हेंड्रिक्स, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुस्चगने, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस , जोश इंग्लिश