अमिताभ बच्चन की फोटो से सास जया को क्रॉप कर, ऐश्वर्या राय ने शेयर की तस्वीर, मचा हड़कंप!

[ad_1]

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन ने कल अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उनकी फैमिली सहित उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी. वहीं बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने नाना को जन्मदिन विश करते हुए अपनी नाना-नानी, आराध्या और भाई अगस्त्य नंदा के साथ एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो को बिग बी के चाहने वालों ने खूब पसंद किया. हालांकि उसी फोटो को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रॉप्ड कर रिपोस्ट कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी. ऐश की इस फोटो को देखने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि बच्चन फैमिली के बीच काफी अनबनें चल रही हैं.

बता दें कि ऐश्वर्या राय की फोटो में केवल अमिताभ बच्चन और आराध्या ही दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा- ‘भगवान आशीर्वाद दें’. फोटो में आराध्या अपने दादा अमिताभ को गले लगाया हुए दिख रही हैं. फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. फोटो में जहां अमिताभ गुलाबी और नीले रंग की जैकेट में नजर आए, वहीं आराध्या ने मैरून रंग की ड्रेस में प्यारी लगीं.

अब यह फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर ऐश की पोस्ट पर अजीबो गरीब पोस्ट करने लगा है. क्योंकि ऐश ने जो फोटो शेयर किया है वह दरअसल क्रॉप्ड है. पूरी फोटो में अमिताभ बच्चन, नव्या, आराध्या , अगस्त्य और अपनी वाइफ जया बच्चन के साथ पोज देते हुए देखे गए थे. हालांकि ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की फोटो में नव्या, अगस्त्य के साथ ही साथ जया बच्चन भी गायब हैं. अब ये फोटो सामने आते ही नेटिजन्स का कहना है कि ऐश ने जानबुझ कर अपनी सास जया को साइड किया है.

नेटिजन्स के सवालों के घेरे में ऐश
ऐश्वर्या राय की इस लेटेस्ट पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं ऐश.. लेकिन आप जया बच्चन के जन्मदिन पर कुछ भी अपडेट नहीं करती. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, आपको सार्वजनिक रूप से मौजूद फोटो से अन्य बच्चों (नव्या और अगस्त्य) को क्यों काटना पड़ा?
यदि आप केवल आराध्या और बिग बी की फोटो पोस्ट करना चाहती थीं तो आप कोई और फोटो शेयर कर सकती थीं. ये वाकई में काफी बेकार और बकवास है.

Tags: Aishwarya rai, Aishwarya rai bachchan, Amitabh Bachachan, Amitabh bachchan, Entertainment news., Jaya bachchan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *