Trump spoke to Putin and Zelensky on the phone | ट्रम्प ने जेलेंस्की के बाद पुतिन से बात की: रूस-यूक्रेन जंग पर रूसी राष्ट्रपति बोले- सही समझौते हो जाएं तो सीजफायर मुमकिन

[ad_1]

मॉस्को16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और उसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की।

रूस और यूक्रेन जंग पर ट्रम्प और पुतिन के बीच करीब 2 घंटे चर्चा हुई। पुतिन ने इस बातचीत को बहुत अच्छा बताया है। कहा कि अगर सही समझौते हो जाएं तो रूस-यूक्रेन में कुछ समय के लिए युद्धविराम मुमकिन है। उन्होंने कहा कि संघर्ष की असल वजह को खत्म करना होगा।

रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन ने कहा कि वे यूक्रेन के साथ शांति समझौते का मसौदा बनाने के लिए तैयार हैं।

वहीं जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच कुछ मिनट की ही बातचीत हुई, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

पुतिन ने ट्रम्प से बातचीत के बाद दक्षिणी रूस में सोची शहर के एक म्यूजिक स्कूल में मीडिया से बात की।

पुतिन ने ट्रम्प से बातचीत के बाद दक्षिणी रूस में सोची शहर के एक म्यूजिक स्कूल में मीडिया से बात की।

20 जनवरी को शपथ ग्रहण के बाद से ट्रम्प अब तक 3 बार रूसी राष्ट्रपति से बात कर चुके हैं…

  • 12 फरवरी, 2025: ट्रम्प और पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की।
  • 18 मार्च, 2025: दोनों नेताओं ने यूक्रेन में युद्धविराम और शांति पर बात की।
  • 19 मई, 2025: दो घंटे से अधिक की बातचीत में यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

कल रूस पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय यूनियन

ट्रम्प और पुतिन के बीच बातचीत की खबर ऐसे वक्त पर आई है जब कल यूरोपीय यूनियन (EU) रूस पर नए प्रतिबंधों को ऐलान करने वाला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 मई को तुर्किये के इस्तांबुल में हुई यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल नहीं हुए थे। इस वजह से यह प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने 16 मई को इसे लेकर X पर पोस्ट किया था।

मर्त्ज ने कहा था- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का इस्तांबुल जाना एक बड़ा सद्भावना संदेश था। पुतिन नहीं आए और उन्होंने खुद को गलत साबित किया। हम रूस पर मंगलवार को ब्रुसेल्स में नए प्रतिबंधों का ऐलान करेंगे।

16 मई तुर्किये में सीजफायर पर रूस यूक्रेन ने बात की

तुर्किये में 16 मई को रूस और यूक्रेन के बीच जंग रोकने को लेकर बातचीत हुई थी। बातचीत में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जिसकी मध्यस्थता तुर्किये के अधिकारियों ने की थी। यह बातचीत लगभग 2 घंटे से भी कम समय तक चली थी।

यूक्रेन से राष्ट्रपति जेलेंस्की इसमें शामिल हुए थे, जबकि पुतिन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था।

इसमें दोनों देशों में जंग रोकने को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। यूक्रेनी अधिकारी के मुताबिक बातचीत के लिए कम से कम अस्थायी सीजफायर की शर्त रखी गई थी, रूस ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।

3 साल में पहली बार दोनों देशों में सीधी बात हुई थी

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से जंग जारी है। बीते 3 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों देशों के बीच शांति को लेकर सीधी बातचीत हुई थी। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव और रूस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पुतिन के सहयोगी व्लादिमिर मेंडिस्की ने किया थी।

बातचीत से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेस्की ने कहा था कि यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया, क्योंकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का सम्मान करते हैं। जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी डेलीगेशन में कोई भी ऐसा शख्स शामिल नहीं है जो वास्तव में फैसले लेता हो।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *