Israel Hamas War | इजरायल से भारतीयों की होगी वापसी, सरकार ने शुरू किया ऑपरेशन ‘अजय’, कल रवाना होंगी स्पेशल फ्लाइट

[ad_1]

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: इजरायल और फलस्तीनी संगठन हमास के बीच पांचवें दिन भी जंग (Israel Hamas War) जारी है। इस बीच भारत ने इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए ऑपरेशन अजय (Operation ‘Ajay’) शुरू किया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 

विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इजरायल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है। विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

स्पेशल फ्लाइट से भारत आएंगे लोग 

विदेश मंत्री के पोस्ट पर इजरायल में भारत के दूतावास ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें गुरुवार(12 अक्टूबर) की स्पेशल फ्लाइट के लिए मेल कर दिया गया है। बाद की उड़ानों के लिए अन्य पंजीकृत लोगों को भी मैसेज भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इजरायल में 20 हजार से अधिक भारतीय हैं। 

यह भी पढ़ें

कंट्रोल रूम स्थापित

इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि विदेश मंत्रालय की और से कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला किया गया है। इस कंट्रोल रूम की स्थापना का मकसद इजरायल में स्थिति पर नजर बनाए रखने और वहां फंसे लोगों को सूचना एवं सहायता प्रदान करना होगा। मंत्रालय की ओर से बनाए गए इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे काम जारी रहेगा। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने  दिल्ली में मौजूद कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए कई फोन नंबर भी जारी किए।

1,200 से अधिक लोगों की मौत

गाजा से हमास चरमपंथियों ने शनिवार को इजराइल के खिलाफ हमले किए थे, जिसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इन हमलों में 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *