[ad_1]
![]()
मुंबई: हिंदी फिल्म में जगह बनाने में असफल रही मानुषी छिल्लर ने पैन इंडियन फिल्म का रास्ता पकड़ लिया है। मानुषी अभिनेता वरुण तेज के साथ तेलगू फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ में काम कर रही है। इस फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक ये फिल्म आगामी दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के साथ विज्ञापन फिल्म निर्माता और चलचित्रकार शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा फिल्म निर्देशन में कदम रख रहे हैं।
Ensuring Peace through Intimidation 🇮🇳 #OperationValentine : Sky High Reveal
In cinemas on December 8, 2023 in Hindi &Telugu. @IAmVarunTej @ShaktipsHada89 #SidMudda #NandkumarAbbineni @sonypicsfilmsin @RenaissancePicz pic.twitter.com/AEonH8ikuW
— Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) October 8, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ में मानुषी छिल्लर भारतीय वायु सेना के एक रडार अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। इसकी जानकारी देते हुए मानुषी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘धमकी के माध्यम से शांति सुनिश्चित करना #ऑपरेशनवैलेंटाइन: स्काई हाई रिवील। 8 दिसंबर, 2023 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में।’
इसके साथ ही फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर भी दिखाया गया है। हिंदी और तेलुगु में शूट की गई यह फिल्म बड़े पैमाने और हाई-ऑक्टेन एक्शनपैक्ड फिल्म होगी। बता दें कि मानुषी छिल्लर आखिरी बार फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ ‘पृथ्वीराज चौहान’ थी, जिसमें भी उनके अभिनय की सराहा गया था।
[ad_2]
Source link
