Nushrratt Bharuccha Returned Mumbai | इजराइल से लौटीं नुसरत भरूचा, मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

[ad_1]

नुसरत भरूचा की तस्वीर (Photo Source – ANI)

Loading

नवभारत एंटरटेनमेंट डेस्क :  बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इजराइल (Israel) से मुंबई (Mumbai) वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। नुसरत भरूचा हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए इजराइल पहुंची थीं। 9 दिनों तक चले इस फिल्म फेस्टिवल में नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ‘अकेली’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी।

वहीं फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच जंग जारी है। जिसमें नुसरत भरूचा फंस गई थीं। हालांकि, अब वो सुरक्षित मुंबई वापस आ गई हैं। एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट से नुसरत भरूचा के मुंबई स्पॉट किए जाने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस मुंबई एअरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। बता दें कि नुसरत भरूचा की टीम ने बयान जारी करते हुए बताया था कि नुसरत भरूचा दुर्भाग्य से इजराइल में फंस गई हैं। एक्ट्रेस वहां हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए गई थीं।

यह भी पढ़ें

टीम ने अपने बयान में कहा था कि उनकी नुसरत से आखिरी बार शनिवार दोपहर 12.30 बजे के करीब कॉन्टेक्ट हुआ था। उस वक्त वह बेसमेंट में बिल्कुल सेफ थीं। जिसके बाद से टीम का दोबारा एक्ट्रेस से कांटेक्ट नहीं हो पा रहा था। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस से उनकी टीम का संपर्क हो गया और वो एंबेसी की मदद से सुरक्षित भारत वापस लौट आई हैं।  



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *