Manipur | Young Man Burn Alive | BJP Minister Residence Blast; Y Khemchand Biren Singh | Imphal Violence | ITLF का दावा- यह मई की घटना; DGP बोले- अभी पता चला, जांच करा रहे

  • Hindi News
  • National
  • Manipur | Young Man Burn Alive | BJP Minister Residence Blast; Y Khemchand Biren Singh | Imphal Violence

इंफाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) के प्रवक्ता घिन्जा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होने कहा कि वीडियो मई का है। 

मणिपुर में रविवार को कुकी समुदाय के युवक को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) के प्रवक्ता घिन्जा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो मई का है, लेकिन ये अभी सामने आया है।

7 सेकेंड के वीडियो में जिंदा युवक जलता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास कुछ आरोपियों के केवल पैर दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड से गोलियों के चलने की आवाज भी आ रही है।

दैनिक भास्कर से मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह ने कहा कि वीडियो हमें भी कुछ देर पहले ही मिला है। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

उधर, इंफाल पश्चिम के सिंगजामेई ​​​​​में शनिवार देर रात ग्रामीण विकास मंत्री वाई खेमचंद के घर के गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में CRPF का एक जवान घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, राज्य के CM बीरेन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह देर रात हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह देर रात हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

23 सितंबर: दो स्टूडेंट्स के शव की तस्वीरें आईं
जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की शव की तस्वीरें 23 सितंबर को सामने आई थीं। फोटो में दोनों की बॉडी जमीन पर पड़ी नजर आई। साथ ही लड़के का सिर कटा दिखाई दिया। हालांकि दोनों के शव अभी तक नहीं मिले हैं। ये तस्वीरें आते ही मणिपुर में हिंसा फिर भड़क उठी। मृतक स्टूडेंट्स के परिजनों ने इंसाफ पाने के लिए प्रदर्शन किया। उधर, गुस्साई भीड़ ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा भीड़ ने कई जगहों पर हमला किया।

23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट से बैन हटने के बाद दो स्टूडेंट्स के शवों की फोटो सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट से बैन हटने के बाद दो स्टूडेंट्स के शवों की फोटो सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

27 सितंबर: भीड़ ने BJP ऑफिस में आग लगा दी
रात करीब 11 बजे प्रदर्शनकारियों ने इंफाल वेस्ट जिले में डिप्टी कलेक्टर के घर पर हमला किया। उनके घर के कैंपस में खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी, जबकि मेन गेट को तोड़ दिया। एक लैंप पोस्ट को जड़ से उखाड़ दिया और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। इन प्रदर्शनकारियों का मकसद डिप्टी कलेक्टर के घर में आग लगाना था। पुलिस को घर के कैंपस में पेट्रोल बम की बोतलें मिली हैं।

इसके अलावा भीड़ ने थाउबल जिले में BJP ऑफिस में आग लगा दी। इसके अलावा इंफाल में BJP प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर पर भी तोड़फोड़ की गई।

मणिपुर के थाउबल जिले में BJP कार्यालय को भीड़ ने आग लगा दिया।

मणिपुर के थाउबल जिले में BJP कार्यालय को भीड़ ने आग लगा दिया।

28 सितंबर: CM बीरेन सिंह के निजी घर पर हमला मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल पूर्व के लुवांगसांगबाम स्थित निजी घर पर उपद्रवी हमला करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनको घर से करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। हमले के प्रयास के बाद सीएम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उपद्रवी जहां हमला करने जा रहे थे, वह सीएम एन बीरेन सिंह का निजी घर है।

उपद्रवी जहां हमला करने जा रहे थे, वह सीएम एन बीरेन सिंह का निजी घर है।

CBI ने 2 स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में 4 को गिरफ्तार किया
1 अक्टूबर को CBI ने दोनों स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया। इनके नाम पाओमिनलुन हाओकिप, एस. मालस्वान हाओकिप, लिंग्नेइचोन बाइट और टिन्नुपिंग हैं। जांच एजेंसी सभी आरोपियों को असम के गुवाहाटी ले गई। गुवाहाटी कोर्ट ने इन आरोपियों को CBI की 5 दिन की हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार लोगों में हत्या का मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी भी है। CBI उनकी दो बेटियों को भी अपने साथ ले गई, जिनकी उम्र 9 और 11 साल है। बेटियां नाबालिग हैं, इसीलिए उन्हें किसी रिश्तेदार को सौंपने की बात कही गई।​​​

19 जुलाई को महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था
4 मई को ही दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना थोउबाल जिले में हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले गए और उनसे अश्लील हरकतें कीं।

एक पीड़ित महिला के पति ने बताया- ‘हजार लोगों की भीड़ ने गांव पर हमला किया था। मैं भीड़ से अपनी पत्नी और गांव वालों को नहीं बचा पाया। पुलिसवालों ने भी हमें सुरक्षा नहीं दी। भीड़ तीन घंटे तक दरिंदगी करती रही। मेरी पत्नी ने किसी तरह एक गांव में पनाह ली।’

वहीं, वीडियो में दिख रही दूसरी महिला की मां ने कहा- ‘अब हम कभी अपने गांव नहीं लौटेंगे। वहां मेरे छोटे लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मेरी बेटी को शर्मिंदा किया गया। अब मेरे लिए सब कुछ खत्म हो चुका है।’

यह फोटो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वीडियो से ही ली गई है। हमने महिलाओं वाले हिस्से को नहीं लगाया। यह हुजूम आरोपियों का है।

यह फोटो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वीडियो से ही ली गई है। हमने महिलाओं वाले हिस्से को नहीं लगाया। यह हुजूम आरोपियों का है।

मणिपुर में अब तक 180 की मौत, 1100 घायल
मणिपुर में पिछले 4 महीने से चल रही जातीय हिंसा में अब तक 180 लोग मारे गए हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं 5172 आगजनी के केस सामने आए, जिनमें 4786 घरों और 386 धार्मिक स्थलों को जलाने और तोड़फोड़ करने की घटनाएं शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

पहले सरकार को सपोर्ट, अब खिलाफ हुए मैतेई:कुकी एरिया में दो स्टूडेंट का मर्डर, परिवार बोला- पुलिस डरकर उन्हें ढूंढने नहीं गई

3 मई, 2023 से मणिपुर में हो रही हिंसा 5 महीने बाद नए मोड़ पर है। शुरुआत में मैतेई समुदाय CM बीरेन सिंह और सरकार का खुलकर सपोर्ट कर रहा था, अब खिलाफ है। वजह 17 साल की लड़की और 20 साल के फिजाम हेमनजीत की हत्या है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

NIA-CBI ने कहा- मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूतों पर आधारित:इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट ने एजेंसियों पर पक्षपात के आरोप लगाए थे

मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूत के आधार पर की गई है। NIA और CBI ने 2 अक्टूबर को यह बात कही। दोनों एजेंसियों ने इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी समुदाय, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *