[ad_1]
![]()
तेल अवीव. इजराइल (Israel) पर हमास (Hamas) के रिक्त हमले के बाद रविवार को दोनों के बीच जंग तेज हो गई। इस जंग में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच इस जंग में आतंकवादी समूह हिजबुल्ला (Hezbollah) ने एंट्री ले ली है। हिजबुल्ला ने एक विवादित इलाके में इजराइल के तीन ठिकानों पर हमला कर दिया जिससे इस संघर्ष के व्यापक पैमाने पर फैलने की आशंका बढ़ गई है।
इजराइल में 600 से अधिक लोगों की मौत
गौरतलब है कि हमास ने शनिवार सुबह दक्षिण और मध्य इजराइल में हजारों रॉकेट दागे। हमास ने 20 मिनट में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे। साथ ही हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर वहां के नागरिकों पर गोलीबारी की। इजराइल में 600 से अधिक लोग मारे गए हैं। मरने वालों में दर्जनों सैनिक और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए। इसके अलावा अस्पतालों में घायलों की संख्या 2,040 तक पहुंच गई है, जिनमें 20 की हालत नाजुक है और 330 गंभीर रूप से घायल हैं। आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा नागरिकों और सेना के जवानों को बंदी बना रखा है। इजराइली टेलीविजन ने बंधक या लापता इजराइलियों के रिश्तेदारों की कई वीडियो प्रसारित की जो अपने प्रियजनों की जान जोखिम में होने के बीच मदद की गुहार लगाते हुए दिखे। गाजा में सीमा के निकट इजराइली हमलों से बचने के लिए निवासी अपने घरों को छोड़कर भाग गए।
Hamas released a video of yesterday’s paraglider and rocket attack on the occupied territories. pic.twitter.com/0aUSzL74A9
— yalnız kurt (@MApodogan) October 8, 2023
हमास के 400 आतंकी ढेर
वहीं, इजराइल ने गाजा पट्टी पर 500 से ज्यादा एयर स्ट्राइक किए और कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इजराइल के हमले में अब तक 400 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं और 1,990 अन्य घायल हुए हैं। इजराइली सेना ने बताया कि उसने गाजा में 426 ठिकानों पर हमले किए और बड़े-बड़े विस्फोटों से कई रिहायशी इमारतें ढेर कर दीं। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में बच्चों समेत कम से कम 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई और करीब 1,800 लोग घायल हुए हैं।
Palestinians were seen fleeing for cover after an Israeli air strike hit a nearby building in Gaza on Sunday.
At least 313 Palestinians were killed in 24 hours by Israeli air strikes on Gaza, including 20 children😭#GazaUnderAttack#FreePalestine#Hezbollah#AlAqsaFlood#Israel pic.twitter.com/MdMNHRRzin— Muhammad USAMA (@Muhamma76157831) October 8, 2023
हिजबुल्ला ने सीरिया में इजराइल के कब्जे वाले इलाके पर किया हमला
उधर, इजराइल की उत्तरी सीमा पर इस हमले से उसके एक कट्टर शत्रु के युद्ध में शामिल होने का खतरा पैदा हो गया है जिसे ईरान का समर्थन प्राप्त है और उसके पास हजारों रॉकेट होने का अनुमान है। हिजबुल्ला ने सीरिया में इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के साथ लगती देश की सीमा पर एक विवादित इलाके में इजराइल के ठिकानों पर रविवार को कई रॉकेट दागे और गोलाबारी की। इजराइली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक विवादित इलाके में हिजबुल्ला के ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। इस इलाके की सीमा इजराइल, लेबनान और सीरिया से लगती है।
यह भी पढ़ें
इजराइल और हिजबुल्ला कट्टर शत्रु
इजराइल के इस हमले का बदला लेने के संकल्प और हिजबुल्ला के हमलों के कारण इस संघर्ष के गहराने का खतरा बढ़ गया है। इजराइल और हिजबुल्ला कट्टर शत्रु हैं और दोनों ने पहले भी कई बार युद्ध लड़ा है। वर्ष 2006 में 34 दिन तक चले संघर्ष में लेबनान में 1,200 और इजराइल में 160 लोग मारे गए थे। इजराइल की उत्तरी सीमा पर महीनों से तनाव बना हुआ है।
हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि “फलस्तीनी विरोध” के साथ एकजुटता जताने के लिए “बड़ी संख्या में रॉकेट और विस्फोटकों” का इस्तेमाल कर यह हमला किया गया। उसने बताया कि इजराइली ठिकानों को सीधे निशाना बनाया गया। इजराइली सेना ने भी लेबनानी इलाकों में ड्रोन हमले किए। इजराइल के मुख्य भूभाग के बजाय एक विवादित क्षेत्र में उसके ठिकानों पर हमला कर हिजबुल्ला ने संभवत: अपने धुर विरोधी के साथ बड़े पैमाने पर लड़ाई से बचने की कोशिश की है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
[ad_2]
Source link
