[ad_1]
Last Updated:
Earthquake News Today: म्यांमार और थाईलैंड के बाद फिर भूकंप ने दस्तक दी है. अब अफगानिस्तान में शनिवार सुबह 4:51 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग डर गए. फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है.
म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके.
हाइलाइट्स
- अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया.
- भूकंप का केंद्र धरती के 221 किमी अंदर था.
- फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है.
Earthquake News Today: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप की तबाही के बाद अब अफगानिस्तान की धरती कांपी है. अफगानिस्तान में आज यानी शनिवार सुबह-सुबह भूकंप आया है. अफगानिस्तान में सुबह 4:51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. इस भूकंप ने लोगों को डरा कर रख दिया. नींद से सोए लोग भी हिलने-डुलने लगे. फिलहाल, नुकसान की खबर नहीं है.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के केंद्र अफगानिस्तान था. यह धरती की गहराई में 221 किलोमीटर अंदर था. इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई. इस भूकंप के आने के बाद घर में रखी चीजें हिलने लगीं. बल्ब और पंखे काफी देर तक हिले. लोगों के बेड भी हिलने लगे थे. इसके बाद लोग डरे-सहमे घर से बाहर भागते दिखाई दिए. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
यह भूकंप ऐसे वक्त में आया है, जब एक दिन पहले यानी शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड के बैंकॉक में इसकी तबाही देखने को मिली. म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके 12 मिनट बाद ही 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया. थाईलैंड में भी भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी.
भारत में भी भूकंप के झटके
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मांडले शहर के पास था. पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और चीन में भी झटके महसूस किए गए. दिल्ली-एनसीआर की धरती भी काफी समय तक डोली. म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ और सबसे बड़े शहर यंगून में भूकंप के बेहद शक्तिशाली झटके महसूस किए गए.
दोनों देशों में कितने लोगों की मौत
रिपोर्टों से पता चला है कि मांडले क्षेत्र में कुछ इमारतें ढह गई हैं, मांडले और यंगून के बीच कई सड़कें क्षतिग्रस्त और टूट गई हैं. बैंकॉक में, भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे. बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई. म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से करीब 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
मोदी ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने दोनों सरकारों को हर संभव मदद देने का वादा किया है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा, ‘म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं. सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं. भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है. साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है.”
[ad_2]
Source link