US White House Iftar Party Video Update; Donald Trump | US Muslims | ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी दी: कहा- मुस्लिमों ने चुनाव में मुझे रिकॉर्ड वोट दिया, जब तक राष्ट्रपति हूं उनके साथ रहूंगा

[ad_1]

वॉशिंगटन डीसी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में 27 मार्च की शाम इफ्तार पार्टी की दावत दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी मुसलमानों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

ट्रम्प ने कहा कि पिछले चुनाव में रिकार्ड संख्या में मुस्लिम वोटर्स ने उन्हें वोट दिया था। चुनाव से पहले इस पर कोई यकीन नहीं कर पाता। नवंबर में मुस्लिम समुदाय हमारे साथ था। इसके लिए जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, तब तक आपके साथ रहूंगा।

ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

व्हाइट हाउस में कोई है जो आपसे प्यार करता है।

QuoteImage

इफ्तार पार्टी से जुड़ी 3 तस्वीरें…

ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव में मुस्लिम समुदाय का समर्थन मिलने पर उन्हें धन्यवाद दिया।

ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव में मुस्लिम समुदाय का समर्थन मिलने पर उन्हें धन्यवाद दिया।

ट्रम्प अपने अधिकारियों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

ट्रम्प अपने अधिकारियों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में तीसरी बार इफ्तार पार्टी की दावत दी।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में तीसरी बार इफ्तार पार्टी की दावत दी।

मिडिल ईस्ट में शांति कायम करने पर भी बोले

ट्रम्प ने कहा कि पवित्र रमजान महीने के दौरान हर दिन मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं और प्रार्थना करते हैं। फिर ईश्वर को धन्यवाद देते हैं, इफ्तार के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। आज व्हाइट हाउस में हम यही करने जा रहे हैं।

ट्रम्प ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आप में से किसी को यह पसंद नहीं आए तो इसकी शिकायत न करें। ट्रम्प ने मिडिल ईस्ट में शांति कायम करने के अपनी कोशिशों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां पर उनकी कोशिशों के बाद ही शांति कायम हुई।

व्हाइट हाउस में 120 साल पहले मनी थी पहली बार इफ्तार पार्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार पार्टी दिसंबर 1805 में आयोजित की गई थी। यह आयोजन तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने ट्यूनीशिया के राजदूत सिदी सुलैमान मेली के सम्मान में किया गया था। हालांकि इसके बाद फिर ये लंबे समय तक बंद रहा।

इसके बाद हिलेरी क्लिंटन ने 1996 में व्हाइट हाउस में पहली आधिकारिक ईद-उल-फितर सेलिब्रेशन की मेजबानी की थी। यह आयोजन मुस्लिम समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम था। हालांकि यह इफ्तार पार्टी ईद के खत्म होने के बाद हुई थी।

2001 हमले के बाद व्हाइट हाउस में मनी इफ्तार पार्टी

साल 2001 में व्हाइट हाउस में पहली बार रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ था। तब जॉर्ज बुश राष्ट्रपति थे। अमेरिका में 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। इसमें 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ गई थी। ठीक ऐसे वक्त में बुश ने व्हाइट हाउस में इफ्तार डिनर का आयोजन किया।

17 दिसंबर को हुई इफ्तार पार्टी में 50 से ज्यादा मुस्लिम देशों के राजदूत और मुस्लिम नेताओं ने हिस्सा लिया था।

17 दिसंबर को हुई इफ्तार पार्टी में 50 से ज्यादा मुस्लिम देशों के राजदूत और मुस्लिम नेताओं ने हिस्सा लिया था।

ओबामा के कार्यकाल में शुरू हुई नियमित इफ्तार पार्टी

व्हाइट हाउस में नियमित तौर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन बराक ओबामा के कार्यकाल में 2009 से शुरू हुआ। ओबामा ने 2009 से 2016 तक हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। हालांकि ट्रम्प ने इस परंपरा को छोड़ दिया। साल 2017 में पद संभालने के बाद उन्होंने इसका आयोजन नहीं किया। हालांकि एक साल बाद 2018 में व्हाइट हाउस में फिर से इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ।

ट्रम्प ने 2019 में भी इफ्तार पार्टी की दावत दी थी। लेकिन इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से इफ्तार पार्टी के आयोजन पर रोक लग गई। इस साल यह तीसरा मौका था, जब ट्रम्प ने इफ्तार पार्टी पर दावत दी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *