Jagraon illegal occupation | NRI land dispute Punjab | California NRI | Update News | लुधियाना में अमेरिका गए युवक की जमीन पर कब्जा: वापस लौटने पर घर में मिले बाहरी लोग, NRI ने की शिकायत; 10 पर FIR – Jagraon News

[ad_1]

थाना सिधवां बेट, जिला लुधियाना।

पंजाब के जगराओं में एक एनआरआई की संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एनआरआई लंबे समय से अमेरिका में रह रहे हैं। एक साल पहले वह भारत लौटे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार गांव मोही के मनदीप सिंह वर्तमान में कैलिफोर्निया अमेरिका में रहते हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी गांव मुनबरपुरा में 16 एकड़ जमीन और एक फॉर्म हाउस है।

घर में अवैध रूप से रह रहे कुछ लोग

वह लंबे समय से अमेरिका में थे और 2024 में भारत लौटे। यहां आकर उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके घर में अवैध रूप से रह रहे हैं और 16 एकड़ जमीन में से 8 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों ने उनके खेत की मोटर, हल और अन्य कृषि उपकरण भी चुरा लिए।

पुलिस ने इन लोगों पर किया केस दर्ज

थाना सिधवां बेट के एएसआई सुखमंदर सिंह के अनुसार, पहचाने गए आरोपियों में लुधियाना के राजगुरु नगर के रहने वाले गगनदीप सिंह, उत्तराखंड के कांसीपुर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और कुलदीप सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अलावा 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने धारा 329 और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अज्ञात लोगों की पहचान हो सकेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *