Cash Row: Sc Upload On Its Website Entire 25-page Inquiry Report Submitted By Delhi Hc Chief Justice Upadhyaya – Amar Ujala Hindi News Live

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला

Updated Sun, 23 Mar 2025 12:42 AM IST

जांच रिपोर्ट के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का जवाब भी जारी किया। अपने जवाबों में जस्टिस वर्मा ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि यह स्पष्ट रूप से उन्हें फंसाने और बदनाम करने की साजिश प्रतीत होती है।


Cash row: SC upload on its website entire 25-page inquiry report submitted by Delhi HC Chief Justice Upadhyaya

जस्टिस वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी की रिपोर्ट।
– फोटो : ANI वीडियो ग्रैब/PTI


loader



विस्तार


दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा से संबंधित विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत 25 पन्नों की पूरी जांच रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है।  दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जांच रिपोर्ट में सीजेआई को लिखा उनका पत्र, अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का जवाब शामिल है।  इस रिपोर्ट में होली की रात 14 मार्च को अग्निशमन अभियान के दौरान जस्टिस वर्मा के घर के स्टोररूम में कथित रूप से मिली नकदी की फोटो और वीडियो शामिल हैं। 

Trending Videos

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *